गैजेट डेस्क. स्पेन के शहर बार्सिलोना में 25-28 फरवरी के बीच मोबाइल वर्ल्ड 2019 शुरू हो चुकी है। दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल शो कहे जाने वाले इस मेगा इवेंट में कुछ कंपनियां स्मार्टफोन से इतर भी अन्य डिवाइस का प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को मुख्य इवेंट के पहले दिन कई ऐसे डिवाइस सामने आए।
1) ट्रेविस ने लॉन्च किया ट्रांसलेशन ईयर बड
नीदरलैंड की स्टार्टअप कंपनी ने अलग-अलग भाषा बोलने वाले दो लोगों को बातचीत में मदद देने के लिए ट्रांसलेशन ईयरबड लॉन्च किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से काम करने वाले ये ईयर बड 105 भाषाओं का तत्काल ट्रांसलेशन करने में सक्षम हैं। इसकी कीमत 199 डॉलर (करीब 14 हजार रुपए) है।
स्पेन की स्टार्टअप कंपनी डिनबीट ने पालतू जानवरों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग के लिए हारनेस (पट्टा) लॉन्च किया। यह जानवरों की सांस, शरीर के तापमान, भौंकने की गतिविधि की मॉनिटरिंग के आधार पर उसके स्वास्थ्य का आकलन करता है। इस डिवाइस की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
दक्षिण कोरियाई रोबोटिक्स कंपनी टोरूक ने इस इवेंट में 1.5 फीट लंबा कंपेनियन रोबोट लिकू लॉन्च किया। यह रोबोट इंसानों की तरह एक्सप्रेशन और इमोशन जाहिर कर सकता है। अगर आप इसकी ओर कैमरा करेंगे तो यह फोटो खिंचवाने का पोज भी दे सकता है। इसकी कीमत 2,500 डॉलर (1.77 लाख रुपए) रखी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.