गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने रियलमी एक्स का स्पाइडरमैन एडिशन चीन में लॉन्च किया है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। कंपनी इसकी बिक्री 9 जुलाई से करेगी। कंपनी ने इसकी कीमत CNY 1,799 (लगभग 18,100 रुपए) रखी है। इधर, रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर ट्वीट किया है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि ये फोन इंडिया में भी लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
रियलमी एक्स की कीमत
वैरिएंट | कीमत |
4GB+64GB | CNY 1,499 (करीब 15,000 रुपए) |
6GB+64GB | CNY 1,599 (करीब 16,100 रुपए) |
8GB+128GB |
CNY 1,799 (करीब 18,100 रुपए) |
रियलमी एक्स का स्पेसिफिकेशन
-
रियलमी एक्स एंड्रॉइड पाई बेस्ड कलर ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.53-इंच का फुल HD प्लस (1080x2340 पिक्स्ल) एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जिसका रेशियो 19.5:9 है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम दी है। वहीं, इंटरनल स्टोरेज 128GB तक है।
-
इसमें 48+5 मेगापिक्सल डुअल-रियर कैमरा दिया है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल पॉप-अप कैमरा है। इसमें 3,765mAh की बैटरी दी है, जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C पोर्ट और डॉल्बी एटम्स ऑडियो दिया है।