- 25 से 28 फरवरी तक बार्सिलोना में होगा सबसे बड़ा मोबाइल शो
- सैमसंग का फोल्डेबल फोन आएगा, सोनी अपना फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकता है
- नोकिया की नई डिजाइन देखने को मिलेगी, नोकिया 9 प्योर व्यू का आना लगभग तय
गैजेट डेस्क. दुनियाभर की तमाम कंपनियां इस महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में अपने प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी पेश करने के लिए तैयार है। यहां बड़े लॉन्च के साथ ट्रेन्ड्स तय होंगे। टेक एक्सपर्ट तनु एस से जानें इस शो की संभावनाओं पर...
7 बातें, जो इस इवेंट में हो सकती हैं
-
सबसे ज्यादा चर्चा सैमसंग गैलेक्सी एक्स फोल्डेबल फोन की है। कंपनी एस10 को इस इवेंट से पहले लॉन्च कर सकती है। नए टैबलेट भी सामने आ सकते हैं। स्पोर्ट विअरेबल्स के आने की भी चर्चा है।
-
मोटोरोला रेजर का पुनर्जन्म हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें एंड्रॉयड होगा और फोल्डेबल टचस्क्रीन भी हो सकती है।
-
सोनी अपना फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकता है। एक्सपीरिया एक्सजेड 4 के आने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। यह लगभग तय है कि कंपनी 5जी से संबंधित कुछ भी लॉन्च नहीं करेगी। 6.5 इंच की स्क्रीन और ट्रिपल लेंस रिअर कैमरा दिख सकता है।
-
हुआवे की तरफ से पी30 और पी30 प्रो की आमद हो सकती है। हुआवे नया "ड्यूड्रॉप" नॉच डिस्प्ले सामने ला सकता है। 5जी फोल्डेबल फोन भी शो में दिख सकता है।
-
एलजी की ओर से जी8 या जी8 थिंक के आने की संभावना है। कंपनी वी40 का नया अध्याय शुरू कर सकती है और पीछे तीन कैमरे दे सकती है। स्लोगन "गुडबाय टच' इशारा कर रहा है कि यूआई से इंटरैक्ट करने का नया अंदाज भी कंपनी दिखाएगी।
-
ऑनर अपने बजट फोन लॉन्च कर सकता है। ऑनर 10 का रिप्लेसमेंट भी संभावित है।
-
नोकिया की नई डिजाइन देखने को मिल सकती है। नोकिया 9 प्योर व्यू का आना लगभग तय है। इसमें पेंटा कैमरा सिस्टम भी मिलने वाला है। कुछ फोन के 5जी वर्जन भी यहां दिखाई दे सकते हैं।