रिपोर्ट /सामने आई आईफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस, 54 हजार रुपए हो सकती है शुरुआती कीमत



apple iPhone 11, iPhone 11 Pro and iPhone 11 Max specifications and price Leaked
X
apple iPhone 11, iPhone 11 Pro and iPhone 11 Max specifications and price Leaked

  • आईफोन 11 में 3110 mAh, 11 प्रो में 3190 mAh और 11 मैक्स में 3500 mAh की बैटरी होगी-रिपोर्ट
  • इवेंट 10 सितंबर को कूपर्टीनो स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में सुबह 10 बजे शुरू होगा

Dainik Bhaskar

Sep 01, 2019, 04:22 PM IST

गैजेट डेस्क. टेक कंपनी एपल 10 सितंबर को होने जा रहे एनुअल इवेंट में अपने लेटेस्ट आईफोन को लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। चीनी वेबसाइट मायड्राइवर की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस महीने अपने तीन आईफोन लॉन्च करेगी, जिसमें आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 मैक्स शामिल होंगे। इन तीनों में टच आईडी की सुविधा नहीं मिलेगी।

 

मायड्राइवर के मुताबिक यह होगी आईफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

ो

 

  • आईफोन 11: लीक स्पेसिफिकेशन और कीमत

    • लीक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 11, आईफोन XR का अपग्रेड वर्जन होगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 6.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 1792x828 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस आईडी का फीचर मिलेगा। इसमें ए13 चिपसेट और 4 जीबी रैम होगी। इसे तीन स्टोरेज ऑप्शन  64 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी में लॉन्च किया जा सकता है।
    • फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें बाय लेटेरल चार्जिंग और वाई-फाई 6 की सुविधा मिलेगा। फोन में 3110 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 749 डॉलर यानी 54 हजार रुपए हो सकती है।

  • आईफोन 11 प्रो: लीक स्पेसिफिकेशन और कीमत

    • लीक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 11 प्रो बाजार में मौजूद आईफोन XS का अपग्रेड वर्जन होगा। इसमें 5.8 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 2436x1125 पिक्सल रेजोल्यूशन की स्क्रीन मिलेगी। इसमें भी फेस आईडी का फीचर मिलेगा। यह ए13 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम से लैस होगा। इसे 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी जैसे तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
    • इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह भी वायरलेस चार्जिंग और वाई-फाई 6 को सपोर्ट करेगा। इसमें एपल पेंसिल सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 3190 एमएएच बैटरी होगी। इसकी शुरुआती कीमत 999 डॉलर यानी 72 हजार रुपए तक होगी।

  • आईफोन 11 मैक्स: लीक स्पेसिफिकेशन और कीमत

    • आईफोन 11 मैक्स कंपनी तीनों फोन की तुलना में सबसे मंहगा होगा। इसमें 6.5 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2688x1242 पिक्सल होगा। फोन फेस आईडी और एपल पेंसिल सपोर्ट है।
    • इसमें ए13 चिपसेट मिलेगा जिसमें 6 जीबी तक की रैम होगी। इसे 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी जैसे तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
    • इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 3500 एमएएच बैटरी होगी। फोन की शुरुआती कीमत 1099 डॉलर यानी 79 हजार रुपए के लगभग होगी।

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना