TCL Concept Smartphone| TCL Showcases Tri Fold Foldable And Rollable Display Concept Phones Know Updates On Price In India, Full Specifications And Features
TCL ने पेश किया ट्राई-फोल्ड और रोलेबल डिस्प्ले वाला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन, रेगुलर फोन और टैबलेट दोनों का काम करेंगे
एक वर्ष पहले
कॉपी लिंक
1) ट्राई फोल्ड और रोलेबल डिस्प्ले कॉन्सेप्ट फोन के खास फीचर्स
कंपनी की ऑफिशियल प्रेस रिलीज के मुताबिक, टीसीएल ट्राई-फोल्ड फोन-टैबलेट हाइब्रिड कॉन्सेप्ट में 6.65 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो पूरी तरह से अनफोल्ड होने पर 10 इंच के डिस्प्ले में कन्वर्ट हो जाता है। इसके कवर डिस्प्ले में 20.8:9 अस्पेक्ट रेशो और 3K रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलता है।
कंपनी ने बताया कि इसके वर्किंग प्रोटोटाइप मॉडल को तैयार करने के लिए इसमें ड्रैगनहिंज और बटरफ्लाई हिंज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फोन एक क्रिज से हुवावे मैट एक्स और दूसरे क्रिज से सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड कि तरह फोल्ड होता है।
रोलेबल डिस्प्ले कॉन्सेप्ट देखने में किसी रेगुलर फोन की तरह ही लगता है। इसमें मोटोराइज्ड मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है। रोल करने पर यह स्क्रीन का कुछ हिस्सा अपने अंदर छिपा लेता है जबकि मोटोराइज्ड मैकेनिज्म एक्टिवेट करने पर फोन की स्क्रीन का छिपा हुआ हिस्सा दोबारा बाहर निकल आता है।
इसमें 6.75 इंच का फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है, जो बाहर निकलने पर 7.8 इंच के टैबलेट साइज डिस्प्ले में कन्वर्ट हो जाता है। टैबलेट मोड में इस्तेमाल न करने पर इसकी मोटर ऑटोमैटकली स्क्रीन को अंदर कर इसे रेगुलर फोन में बदल देती है।