पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Utility
  • Railways : Coronavirus Scare ; Railways Asks People To Bring Their Own Blankets

रेल यात्रा के दौरान रेलवे नहीं देगा कंबल, एसी डिब्बों से पर्दे भी हटाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क. कोरोनावाइसर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब यात्रियों को रेल सफर के दौरान कंबल नहीं दिए जाएंगे। पश्चिमी रेलवे ले ट्वीट कर कहा है कि एसी कोच में मिलने वाले कंबल की रोजाना सफाई नहीं हो पाती है। इसीलिए कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए ट्रेनों के एसी डिब्बों से पर्दे और कंबल हटाने का फैसला लिया गया है। जरूरत पड़ने पर यात्री अपने कंबल खुद ला सकते हैं। असुविधा के लिए खेद है। इसी तरह, दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भी सभी ट्रेनों के वातानुकूलित (एसी) डिब्बों से कंबल और पर्दे हटाने का फैसला लिया है।

रेलवे उठा रहा ये कदम

  • कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं इसके तहत कोरोना वायरस के बारे में सूचना, शिक्षा, और संचार सामग्री (पोस्टर और पर्चे) रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में जनता की जागरूकता के लिए प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
  • कोरोनो वायरस के संदिग्ध मामलों के इलाज के लिए रेलवे अस्पतालों में 1,000 से अधिक आइसोलेशन बेड उपलब्ध कराए गए हैं और 12,000 से अधिक बेड अलग-अलग जगहों पर लगाए गए हैं।
  • सभी रेलवे अस्पतालों में कंट्रोल रूम और टेलीफोन हेल्पलाइन स्थापित किए गए हैं।
  • बुखार के मामलों के लिए अलग वार्ड स्थापित किए गए हैं।

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 107 हुई
देश में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए। इनमें से केरल में 3 और महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई। उधर, संक्रमण से प्रभावित ईरान और इटली से 452 भारतीयों को निकाल लिया गया है। इन्हें 2 विशेष विमान से सुबह मुंबई और दिल्ली लाया गया। 14 दिन इन्हें अन्य मरीजों से अलग रखा जाएगा।

स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल 31 मार्च तक के लिए बंद
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सिनेमाघरों जैसे सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया है। सरकार ने भी लोगों से सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठे होने से मना किया है। कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

खबरें और भी हैं...