Dainik Bhaskar
Jan 08, 2020, 07:14 PM ISTयूटिलिटी डेस्क. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने अपने अकाउंट होल्डर को ट्वीट कर कहा है कि अगर किसी ग्राहक ने अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदला है तो इसे बैंक में अपडेट करा लें। क्योंकि ऐसी न करने पर आपको बैंक से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां नहीं मिल पाएंगी। बैंक में अपना रजिस्टर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं होगी आप घर बैठे इसे अपडेट कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे घर बैठे इसे कैसे अपडेट कर सकते हैं।
Have you changed your mobile number or email id?
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) January 8, 2020
If yes, please update it in the bank records so you don’t miss out on any of our important communication. pic.twitter.com/Qt8vKh0XXZ
ये है बदलने का प्रोसेस
- सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं और अकाउंट लॉगइन करें।
- इसके बाद बाईं तरफ सबसे ऊपर के सेक्शन My Accounts and Profile पर जाएं और यहां ड्रॉप डाउन करें।
- अब profile पर क्लिक करें, यहां इसके बाद Personal details/Mobile पर क्लिक करें।
- अब profile password डालें और Submit पर क्लिक करें।
क्यों जरूरी है रही नंबर या ईमेल आईडी देना
अगर बैंक में आपने अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी रजिस्टर्ड नहीं कराया है या जो ऐसा नंबर या आईडी दे रखी है जो आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको खाते से पैसा निकाले जाने की जानकारी नहीं मिलेगी। वहीं ऑनलाइन या एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी ओटीपी भी आपको नहीं मिलेगा। इन सबके अलावा बैंक समय-समय पर जो सूचनाएं मोबाइल नंबर या ईमेल की मदद से आप तक पहुंचाता है वो आप तक नहीं पहुंचेंगी।
एटीएम से पैसे निकालने के लिए देना होता है ओटीपी
1 जनवरी से एसबीआई ने अपने एटीएम से पहले निकालने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सर्विस शुरू की है। इसके तहत रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपए से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। यह प्रक्रिया किसी और बैंक के एटीएम पर काम नहीं करेगी क्योंकि फिलहाल नेशनल फाइनेंशियल स्विच में इसे तैयार नहीं किया गया है।
