LIC नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी (New Jeevan Shanti deferred annuity plan) लेकर आई है। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, एकल प्रीमियम, डिफर्ड एन्युटी प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को लोन की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। LIC ने कहा कि नई जीवन शांति पॉलिसी के लिए सालाना दर की गारंटी पॉलिसी की शुरुआत में ही दी जाती है।
पॉलिसी में मिलेंगे 2 ऑप्शन
पहला ऑप्शन
इस प्लान में का पहला विकल्प एक व्यक्ति (सिंगल प्लान) के लिए डिफर्ड एन्युटी है। इस ऑप्शन में डिफरमेंट (महौलत) अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट एन्युटी पाने वाले के जीवन तक जारी रहेगा। अगर एन्युटी पाने वाले की मृत्यु हो जाती है तो इस कंडीशन में एन्युटी पाने वाले के नॉमिनी को उसका फायदा मिलेगा।
दूसरा ऑप्शन
सिंगल के अलावा आप ज्वाइंट लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी करा सकते हैं। इसमें डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट्स तब तक जारी रहेंगे, जब तक पहला या फिर दूसरा व्यक्ति जीवित रहता है। अगर डिफरमेंट अवधि के दौरान दोनों की मृत्यु हो जाती है तो उसका भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा। बता दें ज्वाइंट लाइफ एन्युटी एक परिवार के केवल दो लोगों बीच ली जा सकती है, जैसे- दादा-दादी, माता-पिता, दो बच्चे, दो ग्रांड चिल्ड्रंस, पति-पत्नि या भाई-बहन।
खर्च करने होंगे 1.5 लाख रुपए
इस प्लान को खरीदने के लिए आपको न्यूनतम 1.5 लाख रुपए का निवेश करना होगा। एन्युटी को आप सालाना, 6 महीने, 3 महीने और मंथली मोड में ले सकते हैं। इस प्लान में न्यूनतम सालाना आय 12,000 रुपए है। यहां अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है। हैंडीकैप्ड लोग इस प्लान को 50 हजार रुपए में खरीद सकते हैं।
कौन ले सकता है प्लान का फायदा
इस प्लान को 30 साल से लेकर 79 साल तक के लोग ले सकते हैं। इसमें मिनिमम डेफरमेंट पीरियड एक साल का है और अधिकतम डेफरमेंट पीरियड 12 साल का है। इस योजना में पांच लाख और अधिक की खरीदी पर एक इंसेंटिव भी मिलेगा। यह इंसेंटिव एन्युटी दर में बढ़त के रूप में होगा। इस प्लान को अभी LIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया गया है
क्या होता है एन्युटी प्लान?
एन्युटी एक तरह का कॉन्ट्रैक्ट है। इससे रिटायरमेंट के दौरान नियमित आमदनी सुनिश्चित होती है। दरअसल, एन्युटी एक इंश्योरेंस प्रोडक्ट है, जिससे नियमित आमदनी होती है। रिटायरमेंट पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर एन्युटी जीवन बीमा या पेंशन का भुगतान होता है। एन्युटी प्लान में व्यक्ति एकमुश्त निवेश करता है। फिर भविष्य में मासिक, तिमाही या वार्षिक आधार पर इसका भुगतान होता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.