पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अगर आपके माता-पिता की उम्र 60 से अधिक है तो उनके लिए अलग इंश्योरेंस लेना सही रहेगा। क्योंकि ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस आपके माता-पिता के लिए काफी नहीं होगा। स्वास्थ्य से जुड़े खर्च बढ़ने के साथ आपका 8 से 10 लाख का ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस काफी नहीं रह सकता है। अगर आप एक ही ग्रुप इंश्योरेंस में सभी लोगों को कवर करते हैं तो हो सकता है कि किसी एक व्यक्ति के बीमार पड़ने पर पहली बार में ही इतना पैसा लग जाए कि उसी पॉलिसी ईयर में दूसरा क्लेम करने पर इंश्योरेंस की राशि पर्याप्त न हो। इस स्थिति में अपने माता-पिता को व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर देना सही रहेगा।
माता-पिता के लिए व्यक्तिगत कवर लेना सही
अपने माता-पिता को जितना जल्दी संभव हो, एक अलग हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर करना चाहिए क्योंकि जितना जल्दी आप उनके लिए एक हेल्थ कवर लेंगे, फायदे उतने ज्यादा मिलेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कुछ सीमाओं के साथ आती हैं जिसमें अनिवार्य को-पे शामिल है जहां बीमाधारक को अस्पताल के बिल का एक भाग का भुगतान करना होता है।
जल्द से जल्द लें इंश्योरेंस
आम लोगों की तुलना में सीनियर सिटीजंस के लिए वेटिंग पीरियड ज्यादा होता है। इसके अलावा अगर आप अपने माता-पिता के लिए 60 साल से पहले एक व्यक्तिगत हेल्थ कवर लेते हैं, तो पूरी जिंदगी के लिए को-पेमेंट क्लॉज का कोई बोझ नहीं होगा और वेटिंग पीरियड भी निश्चित समयावधि में रहेगा।
को-पेमेंट फीचर की जांच कर लें
सभी प्लान में को-पेमेंट फीचर हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में यह जरूरी फीचर हो सकता है। ज्यादा उम्र के लोगों के लिए प्रीमियम की दरें भी ज्यादा होती हैं। को-पेमेंट का मतलब होता है कि क्लेम का एक हिस्सा आप भरेंगे, और एक कंपनी। को पेमेंट में आपका हिस्सा पहले से तय होता है। को पेमेंट का विकल्प लेने से प्रीमियम कम हो जाता है। को-पेमेंट फीचर कुछ राहत देता है।
पहले से गंभीर बीमारियों होने पर अलग प्लान लेना रहेगा सही
अगर आपके माता-पिता को पहले से कुछ बीमारियां है तो उनकी जरूरतें आपके ग्रुप बीमा प्लान से अलग होंगी। ऐसे में भी उनके लिए अलग बीमा पॉलिसी खरीदना सही रहेगा। सभी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करते हैं। लेकिन, इन्हें 36 महीने बाद कवर किया जाता है। हालांकि, पॉलिसी खरीदते वक्त ही पहले से मौजूद बीमारियों के बारे में बताना महत्वपूर्ण होता है। इससे क्लेम सेटलमेंट में दिक्कत नहीं आती है। इसके अलावा कवर की राशि भी उनकी स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए पर्याप्त होना चाहिए। इसमें कंजूसी करना आप पर भारी पड़ सकता है।
प्लान चुनते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
अपने माता-पिता के लिए ऐसा प्लान लें जिसमें गंभीर बीमारियों और पहले से मौजूद बीमारियों के खिलाफ अधिकतम कवरेज मिलता है। आप ऐसा प्लान भी खोज सकते हैं जिनमें प्रोडक्ट्स को खासतौर पर वृद्ध माता-पिता के लिए तैयार किया गया हो। इसके अलावा ऐसी पॉलिसी चुने जिसमें कम से कम वोटिंग पीरियड हो।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.