पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस दिनों अगर आप कार लेने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेना चाहते हैं तो ये लोन की अवधि चुनने से पहले आपको इस पर अच्छे से विचार करना चाहिए। जितना हो सके उतनी कम अवधि के लिए लोन लेना चाहिए, लोन को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहिए। ज्यादा लंबी अवधि के लिए लोन लेने पर आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ता है। हम आपको आज लंबी अवधि के लोन लेने के नुकसान बता रहे हैं।
देना होता है ज्यादा ब्याज
आमतौर पर कार लोन अधिकतम 8 साल के लिए लिया जा सकता है। लेकिन ज्यादा समय यानी 7 से 8 साल के लिए लोन लेने पर आपको ज्यादा ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। ये ब्याज दर कम समय (3 से 4 साल) वाले लोन की ब्याज दर से .50% तक ज्यादा हो सकती है।
गाड़ी की चुकानी पड़ती है बहुत ज्यादा कीमत
अगर आप लम्बे समय के लिए कार लोन लेते हैं तो आपको गाड़ी बहुत ज्यादा कीमत में पड़ती है। ये गाड़ी की कीमत को 25% तक बढ़ा सकता है। वहीं कम समय के लिए लोन लेने पर आपको इसकी तुलना में कम कीमत चुकानी होती है।
गाड़ी बेचने में भी हो सकती है परेशानी
अगर आप 8 साल के लिए कार लोन लेते हैं, लेकिन आप 5 साल बाद ही कार को बेचना चाहते है तो आपको पहले पूरा लोन चुकाना होगा या लोन दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराना होगा। इसके लिए आपको बैंक के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
यहां समझें पूरा गणित
मान लीजिए आप 8 लाख की कार लेते हैं, और इसके लिए 5 लाख का लोन लेते हैं तो आपको अलग-अलग अवधि के लिए लोन लेने पर कितना ब्याज देना होगा? इससे गाड़ी की कीमत पर क्या प्रभाव पड़ेगा? हम आपको ये बता रहे हैं।
ब्याज दर(%) | अवधि | लोन की रकम(रु.) | EMI | कुल रकम जो चुकानी होगी | कुल ब्याज | गाड़ी की कुल कीमत |
9 | 8 साल | 5 लाख | 7,325 | 7.03 लाख | 2.03 लाख | 10.03 लाख |
9 | 5 साल | 5 लाख | 10,379 | 6.22 लाख | 1.22 लाख | 9.22 लाख |
8.5 | 3 साल | 5 लाख | 15,900 | 5.72 लाख | 72 हजार | 8.72 लाख |
यहां देखें कौन-सा बैंक किस ब्याज दर पर दे रहा लोन
बैंक | ब्याज दर | कितना लोन मिलेगा |
सेन्ट्रल बैंक | 6.85-7.80 | गाड़ी की कीमत का 90% तक |
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया | 7.15-7.50 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.25-10.25 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
केनरा बैंक | 7.30-9.90 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
बैंक ऑफ इंडिया | 7.35-8.05 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 7.70-11.20 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
पंजाब नेशनल बैंक | 7.55-7.80 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
UCO बैंक | 7.70 | गाड़ी की कीमत का 85%तक |
IDBI बैंक | 8-8.60 | गाड़ी की कीमत का 100% तक |
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र | 7.70-8.95 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
ICICI बैंक | 8.00 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.