पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करें और बढ़ाएं अपनी सेविंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्तमान में निवेश क्षेत्र को तीन बड़ी समस्याओं, यानी कि बैंकिंग कारोबार में उथल-पुथल, आर्थिक मंदी तथा पूरी दुनिया में फैली महामारी का एक साथ सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा आपके लिए अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित बनाने की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। हालांकि, शानदार लाभ देने वाले उच्च श्रेणी के बॉन्ड में तेजी से गिरावट देखी जा रही है और शेयरों पर भी काफी बुरा असर हुआ है, जिसके चलते फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे निश्चित आमदनी वाले साधन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

पिछले महीने, मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने घोषणा लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशंस (LTRO) के संचालन की घोषणा की, ताकि बैंकों के लिए किफायती दरों पर एवं स्थाई तौर पर चल-निधि की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके। हालांकि, कई वित्तीय विश्लेषकों ने इस कदम की सराहना की है, और शुरुआती पूर्वानुमानों से यह बात सामने आई है कि इस बदलाव के चलते FD ब्याज़ दरों में कटौती होगी। इसलिए, अगर आप अपने पोर्टफोलियो में FD को शामिल करना चाहते हैं, तो फिलहाल बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट द्वारा FD पर दिए जा रहे आकर्षक ब्याज़ दरों का लाभ उठाने के लिए आपको इससे बेहतर समय नहीं मिलेगा। 

इस FD में निवेश का विकल्प लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे इस बात से समझा जा सकता है कि बजाज फाइनैंस के ग्राहकों की संख्या 2,22,017 है, तथा इसके FD का बुक-साइज 20,607 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यहां आपको बजाज फाइनैंस FD में निवेश करने के 4 कारण बताए गए हैं।

अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित तरीके से बढ़ाएँ

हालांकि FD को निवेश का एक भरोसेमंद साधन माना जाता है लेकिन सभी कंपनी FDs पर यह बात लागू नहीं होती है, और कई बार तो आपको उच्च ब्याज़ दरों का फायदा लेने के लिए बड़ा जोखिम उठाने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, बजाज फाइनैंस के संदर्भ में यह बात सही नहीं है। इसे ICRA से MAAA और CRISIL से FAAA कि उच्चतम रेटिंग प्राप्त है, और इसी वजह से आप निवेश की स्थिरता एवं सुरक्षा का आनंद लेते हैं। यह सारी बातें साथ मिलकर शून्य पूंजीगत नुकसान तथा समय पर ब्याज़ के भुगतान का संकेत देती हैं।

आकर्षक ब्याज़ दरों पर रिटर्न प्राप्त करें

सुरक्षा के साथ-साथ, बजाज फाइनैंस आकर्षक FD ब्याज़ दरों का प्रस्ताव भी देता है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.05% तक तथा नए ग्राहकों के लिए 7.80% तक है। इस ब्याज़ दर का अधिकतम लाभ तभी मिलता है, जब समयावधि के अंत में ब्याज़ के भुगतान के विकल्प चुना गया हो तथा 48 महीने या इससे ज्यादा अवधि के लिए डिपॉजिट की गई हो। इस साधन का उपयोग आप अपने पोर्टफोलियो को जोखिम से सुरक्षित बचाने के साथ-साथ अपने कुल रिटर्न को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं, और अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं, तो आप इसका उपयोग रिटायरमेंट के बाद के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भी कर सकते हैं। 

अगर आपको समय-समय पर पैसों की जरूरत है तो आप यहां लगातार ब्याज़ भुगतान प्राप्त करने का विकल्प भी चुन सकते हैं, और वर्तमान में बजाज फाइनैंस के पास वरिष्ठ नागरिकों के FD अकाउंट की संख्या लगभग 80,000 है, जिनकी कीमत लगभग 8,000 करोड़ रुपये है। 

मान लीजिए कि आप बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट में 5 साल के लिए 25 लाख रुपये का निवेश करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको मिलने वाले रिटर्न में भिन्नता होगी, जो इस बात पर निर्भर है कि आप किस श्रेणी के ग्राहक हैं। नीचे दी गई तालिका से आप इस बात को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। 

ग्राहक की श्रेणीडिपॉजिट की राशि (रुपये)समयावधि (वर्ष)ब्याज़ दर (%)ब्याज़ के रूप में प्राप्त राशि (रुपये)मैच्योरिटी राशि (रुपये)
 

नए ग्राहक

25,00,000 

5

 

7.80

 

11,39,434

 

36,39,434

वरिष्ठ नागरिक25,00,000 

5

8.05

11,81,831

36,81,831

मौजूदा ग्राहक25,00,000 

5

7.9011,56,34636,56,346

मनोनुकूल समयावधि और आसान ऑटो-रिन्यूअल

बजाज फाइनैंस FD आपको अपनी जरूरतों के अनुसार 12 से 60 महीने की समयावधि के लिए अपनी जमा-पूंजी के निवेश का अवसर देता है। इसके अलावा, आपको एकल चेक का उपयोग करके अलग-अलग FDs को शुरू करने की सुविधा भी दी जाती है, ताकि आप अपने अल्पकालिक और मध्यम अवधि के लक्ष्यों को पूरा कर सकें। साथ ही आप अपने FD के लिए ऑटो-रिन्यूअल का विकल्प भी चुन सकते हैं, और इस तरह मैच्योरिटी के बाद दोबारा आवेदन करने की जरूरत खत्म हो जाती है। कुल मिलाकर इन सभी बातों से आपको काफी सहूलियत मिलती है, और आप अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश की अच्छी तरह योजना बना पाते हैं।

सिस्टेमेटिक डिपॉजिट प्लान के साथ मासिक FDs की सुविधा

बिना किसी जोखिम के SIPs के सभी फायदों का आनंद लेने में आपकी मदद करने के लिए, बजाज फाइनैंस आपको सिस्टेमेटिक डिपॉजिट प्लान की सुविधा प्रदान करता है। इसमें आप अपनी संपत्ति को मज़बूती से बढ़ाने के लिए हर महीने 5,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। 

हर बार निवेश की गई राशि को एक नया FD माना जाता है और आप कुल मिलाकर 6 से 48 डिपॉजिट कर सकते हैं। आप अपनी डिपॉजिट के लिए 12 से 60 महीने के बीच की समयावधि चुन सकते हैं और डिपॉजिट की तिथि पर लागू ब्याज़ दर के अनुसार ही आपकी धनराशि बढ़ेगी।

अब तो अब जान चुके हैं कि कौन सी बात बजाज फाइनैंस FD को दूसरों से अलग बनाती है, तो अपने धनराशि को बढ़ाने के लिए इसमें निवेश के लिए तैयार हो जाइए। FD पर मौजूदा ब्याज़ दरों का लाभ उठाने के लिए, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD हेतु अभी आवेदन कीजिए और बजाज फाइनैंस प्रतिनिधि को अधिकृत कीजिए, जो जल्दी आपसे संपर्क करेंगे।

खबरें और भी हैं...