पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
यूटिलिटी डेस्क. इंडिगो के बाद अब गोएयर ने भी 30 अप्रैल तक बुक की जाने वाली टिकटों को कैंसिलेशन या रिशेड्यूल करने के लिए ग्राहकों से कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 8 मार्च से 30 अप्रैल के बीच 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए बुक किए जाने वाले टिकटों पर कैंसिलेशन या रिशेड्यूल लिया जाएगा। कंपनी ने यह कदम कोरोना वायरस के कारण उठाया है।
14 दिन पहले देनी होगी कैंसिलेशन या रिशेड्यूल की जानकारी
कंपनी ने कहा कि वहीं यात्रा की तारीख में बदलाव यात्रा की निर्धारित तारीख से 14 दिन पूर्व करने पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी के अनुसार अगर कोई ग्राहक फ्लाइट रिशेड्यूल करता है और इससे टिकट की कीमतों में कोई अंतर होता है तभी ग्राहक से पैसे लिए जाएंगे।
इंडियो भी 31 मार्च तक नहीं लेगी कोई चार्ज
विमानन कंपनी इंडिगो ने 31 मार्च तक फ्लाइट कैंसिलेशन और रिशेड्यूल करने के लिए ग्राहकों से कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगा। इंडिगो ने बताया कि 12 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच अगर कोई ग्राहक अपने फ्लाइट्स की तारीख बदलना चाहता है तो इसके लिए भी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को रिशेड्यूलिंग के लिए 3 दिन एडवांस में ही जानकारी देनी होगी।
इंडिगो पर 47.5 प्रतिशत मार्केट कैप
नागर विमानन महानिदेशलय (DGCA) द्वारा जारी आंकडों के अनुसार इंडिगो 47.5 प्रतिशत के मार्केट कैप के साथ टॉप पर है, वहीं जेट एयरवेज 16 प्रतिशत मार्केट कैप साथ दूसरे नंबर पर है। इंडिगो 63 घरेलू और 24 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध कराता है। वहीं गोएयर के पास करीब 8 प्रतिशत मार्केट कैप है। गोएयर 27 घरेलू और 9 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध कराता है।
कोरोना के कारण एयर ट्रांसपोर्ट को 113 अरब डॉलर का नुकसान
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने कहा है कि कोरोनावायरस के प्रभाव से एयरलाइन उद्योग को 2020 में राजस्व में 113 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। IATA के अनुसार इससे पहले 2009 में भी ऐसे ही हालात बने थे जब स्वाइन फ्लू फैला था।
पिछले एक महीने में इंडिगों के शेयर में आई 20% की गिरावट
देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो के शेयर में बीते 1 महीने में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। 10 फरवरी को इसके शेयर का दाम 1400 रुपए था, जो 9 मार्च को 1213 रुपए रह गया। वहीं अगर दुनिया की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी विमानन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस के शेयर में 40 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। 10 फरवरी को जो शेयर 29 यूएस डॉलर का था वो 6 मार्च को 16 यूएस डॉलर पर पहुंच गया है। 1 यूएस डॉलर 73.96 रुपए (10 मार्च) के बराबर है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.