पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Utility
  • Corona ; GoAir Offers The Chance To Travel By Air For 955 Rupees, Tickets Can Be Booked Till 14 March

गोएयर 955 रुपए में हवाई यात्रा करने का दे रहा मौका, 14 मार्च तक बुक कर सकते हैं टिकिट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क. विमान सेवा कंपनी गोएयर समर सेल के तहत खास ऑपर लेकर आई है। इसके तहत घरेलू मार्गों पर किराया 955 रुपए से और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 5,490 रुपए से शुरू है। गो फ्लाई ऑफर के तहत 15 अप्रैल से 30 जून के बीच यात्रा के लिए टिकट बुक कराए जा सकेंगे। टिकट की बुकिंग 14 मार्च तक कराई जा सकेगी। आप ऑनलाइन या गोएयर की वेबसाइट के अलावा कंपनी के मोबाइल ऐप से भी इस ऑफर के तहत टिकिट बुक कर सकते हैं।

यहां का किराया सबसे सस्ता
अहमदाबाद से इंदौर का किराया सबसे कम 955 रुपए है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्गों में आबू धाबी से कन्नूर की हवाई यात्रा 5,490 रुपए में की जा सकेगी। बेंग्लूरू से कोच्चि के लिए 1043, दिल्ली से चंडीगढ़ के 1053 रुपए में, वहीं इंदौर से अहमदाबाद तक के हवाई सफर के लिए 1120 रुपए चुकाने होंगे। ऑफर से जुड़ी अधिक जानकारी या टिकिट बुक करने के लिए यहां क्लिक करें

देशभर में 25 गंतव्य स्थलों के लिए उड़ान सेवा
गोएयर देशभर में 25 गंतव्य स्थलों के लिए उड़ान सेवाओं का संचालन करता है, जिसमें अहमदाबाद, अइज़ोल, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, कन्नूर, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची और श्रीनगर शामिल हैं। गोएयर 8 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए भी उड़ान सेवाओं का संचालन करता है, जिसमें फुकेट, माले (सामयिक), मस्कट, अबू-धाबी, दुबई, बैंकॉक, कुवैत और अब सिंगापुर शामिल हैं। वहीं गो एयर 8 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए उड़ान सेवाओं का संचालन करता है। गोएयर रोजाना 300 से ज्यादा उड़ाने ऑपरेट करती है।

कोरोना के कारण ट्रैवल इंडस्‍ट्री में मंदी
कोरोना वायरस के कारण ट्रैवल इंडस्‍ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। बड़े पैमाने पर लोग अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं। कोरोना के कारण स्‍पोर्ट्स इवेंट्स भी रद्द किए जा रहे हैं। कई देशों ने बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। इसका सभी एयरलाइंस पर बुरा असर पड़ा है। 

कोरोना के कारण एयर ट्रांसपोर्ट को 113 अरब डॉलर का नुकसान
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने कहा है कि कोरोनावायरस के प्रभाव से एयरलाइन उद्योग को 2020 में राजस्व में 113 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। IATA के अनुसार इससे पहले 2009 में भी ऐसे ही हालात बने थे जब स्वाइन फ्लू फैला था।

पिछले एक महीने में इंडिगों के शेयर में आई 30% की गिरावट
देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो के शेयर में बीते 1 महीने में 30 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। 13 फरवरी को इसके शेयर का दाम 1444 रुपए था, जो 13 मार्च को 970 रुपए रह गया। वहीं अगर दुनिया की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी विमानन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस के शेयर में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट आई है। 13 फरवरी को जो शेयर 30 यूएस डॉलर का था जो 13 मार्च को 13.45 यूएस डॉलर पर पहुंच गया है। 1 यूएस डॉलर 73.86 रुपए (13 मार्च) के बराबर है।

खबरें और भी हैं...