पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Utility
  • Insurance Policy ; Insurance ; Coronavirus ; Corona ; The Entire Family Gets Health Security In Less Money In The Floater Plan, Up To 15 People Can Be Covered,

फ्लोटर प्लान में कम पैसों में पूरे परिवार को मिलती है स्वास्थ्य सुरक्षा, 15 लोगों तक का ले सकते हैं कवर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो

1) इससे जुड़ी खास बातें...

  • इसमें एक ही प्लान में परिवार के सभी सदस्य कवर हो जाते हैं। साथ ही सभी की प्रीमियम भी एक ही आती है। उदाहरण के लिए- किसी परिवार में चार सदस्य हैं। आप सभी के लिए 2-2 लाख रुपए का इंडिविजुअल प्लान लेते हैं।
  • इसमें प्रत्येक को 2 लाख रुपए का ही कवर मिलेगा। इसके विपरीत आप 8 लाख रुपए का 'फैमिली फ्लोटर' प्लान खरीदते हैं तो सभी को दो के बजाय 8 लाख रुपए का कवर मिलेगा।
  • किसी सदस्य की बीमारी पर अचानक 5 से 7 लाख रु. का खर्च करना पड़े तो फैमिली प्लोटर आपको आर्थिक परेशानी से बचा लेगा।
  • यह प्लान बनाने के पीछे कंपनियों की अवधारणा यही है कि परिवार के सदस्यों के एक साथ बीमार पड़ने की आशंका नहीं के बराबर होती है।
  • इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर 'इनडेमनिटी' प्लान हैं। इसका मतलब यह है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान हुआ खर्च आपको वापस मिलता है।
  • फ्लोटर प्लान में आप अपने परिवार यानी पति या पत्नी, बच्चे, माता-पिता के साथ-साथ सास-ससुर यानी एक्सटेंडेड फैमिली कवर के रुप में ले सकते हैं। कई कंपनियां फ्लोटर प्लान में पहले से मौजूद माता-पिता की बीमारी को भी कवर करते हैं। हालांकि इसके लिए आपको प्रीमियम ज्यादा चुकाना पड़ेगा। कुल मिलाकर आप परिवार के 15 लोगों को फ्लोटर प्लान में कवर कर सकते हैं।
  • इसमें क्रि‍टि‍कल इलनेस के ऐड ऑन कवर का ऑप्‍शन भी मि‍लता है। ऐड-ऑन कवर आपको ऐसी मेडिकल इमरजेंसी से सुरक्षा देता है जिसके इलाज का खर्च अधिक हो सकता है, जो आपकी रेग्युलर हेल्थ इंशयोरेंस पॉलिसी में कवर नहीं किया जाता।

ज्‍यादातर बीमा कंपनि‍यां 60 से 65 साल की उम्र तक पॉलिसी रि‍न्‍युएबल विकल्प प्रदान करते हैं। हालांकि कुछ कंपनियां हैं जो आजीवन रि‍न्‍युएबल का भी वि‍कल्‍प देती हैं। ऐसे में आप एक ऐसा फ्लोटर प्‍लान चुनें, जो आपको ज्‍यादा से ज्‍यादा वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता हो। 

  • एक व्यक्ति ने अपने परिवार को कवर करने के लिए 10 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ एक फैमिली फ्लोटर प्लान खरीदा। परिवार में उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पॉलिसी की अवधि के दौरान, उन्हें डेंगू हो जाता है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। उनके इलाज में लगभग 3 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं।
  • एक फैमिली फ्लोटर प्लान के तहत, वे अपने बीमाकर्ता से इस राशि का दावा करने में सक्षम है और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद रकम प्राप्त कर लेते हैं। अपने फैमिली फ्लोटर प्लान के तहत, उनके पास अभी भी 7 लाख रूपए बचे हैं। यह खुद के लिए और परिवार के अन्य सदस्यों के जरूरत पड़ने पर काम आ सकते हैं।
खबरें और भी हैं...