पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
यूटिलिटी डेस्क. वोडाफोन-आइडिया ने तीन नए डाटा ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने इन 3 रिचार्ज प्लान पर डाटा दोगुना कर दिया है। इन सभी प्लान में पहले रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता था जिसे 3जीबी किया गया है। कंपनी के 249, 399 और 599 रुपए वाले रिचार्ज प्लान्स पर ये फायदा मिलेगा। हम आपको बता रहे हैं कि इन प्लान्स में क्या मिलेगा।
249 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अब रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा। इस पैक में आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन भी देगी।
399 रुपए का प्लान
56 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में हर दिन 3जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
599 रुपए का प्लान
84 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपका रोज़ 3जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें कंपनी आपको प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.