उत्तरप्रदेश के हापुड़ में एक 9 साल के बच्चे ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली। घर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि बच्चे की मां ठंड में उसे बार-बार नहाने को बोल रही थी। बच्चे ने बताया कि पहले मम्मी-पापा ने मेरे स्टाइल में बाल नहीं काटने दिए, फिर नहाने का प्रेशर दे रहे हैं।
आपके आसपास कोई न कोई ऐसा होगा जो ठंड में नहाना पसंद नहीं करता। कुछ लोग सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में ठंडे पानी से नहाते हैं। मैं मुंबई में रहने वाले अपने कुछ रिश्तेदारों को भी जानती हूं, वह हर मौसम में गुनगुने पानी से ही नहाते हैं।
आज जरूरत की खबर में बात नहाने से जुड़े नियम की करते हैं, समझते हैं कि अगर कोई व्यक्ति डेली न नहाएं तो उसे क्या प्रॉब्लम हो सकती है….
सवाल: नहाने के फायदे क्या हैं?
जवाब: नहाने को साइंटिस्ट हाइड्रोथेरेपी या क्रयोथेरेपी कहते हैं। इसके फायदे इन पाइंट्स से समझें…
सवाल: क्या सीधे सिर पर पानी डालकर नहाना सही है?
जवाब: नहीं यह तरीका सही नहीं। दरअसल ब्लड सर्कुलेशन ऊपर से नीचे यानी सिर से पैर की तरफ होता है। अगर आप सीधे सिर पर ठंडा पानी डालते हैं तो मस्तिष्क की महीन नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। सिर ठंडा होने लगता है, ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसे में हार्ट अटैक या दिमाग की नस फटने का खतरा रहता है।
सवाल: ऐसा क्यों कहा जाता है कि नहाते वक्त पैरों के बाद गर्दन पर पानी डालना सही होता है?
जवाब: गर्दन पर पानी डालने से स्ट्रेस लेवल कम होता है। नर्वस सिस्टम एक्टिव तौर से काम करता है।
सवाल: कुछ लोगों की शिकायत यह थी कि सर्दी में उनके साबुन भी सख्त हो जाते है, नहाते वक्त खरोंच आ जाती है, किस तरह के साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए?
जवाब: मौसम चाहे जो भी हो। सही साबुन का इस्तेमाल हमेशा अपनी स्किन को ध्यान में रखकर करना चाहिए। कभी भी एडवर्टाइजमेंट देखकर या फिर सुपरमार्केट शेल्फ पर रखे ब्रैंड को देखकर साबुन न खरीदें। याद रखें कि अगर आपके नहाने के साबुन में बहुत ज्यादा झाग बन रहा है, मतलब वो सेफ नहीं है। उसमें केमिकल मिला हुआ है। ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाएगा। नेचुरल ऑयल को कम करेगा। नहाने के बाद आप अगर अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर भी यूज करेंगे तब भी आपकी स्किन ड्राई रहेगी। इसलिए साबुन की क्वालिटी से समझौता न करें।
सवाल: कुछ लोग गर्म पानी से पूरे साल नहाते हैं, क्या यह गलत है?
जवाब: बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं…
सवाल: मेरी दादी अक्सर कहती थी कि खाने के फौरन बाद नहीं नहाना चाहिए। थोड़ा इंतजार कर नहाना सही है, ऐसा क्यों ?
जवाब: आयुर्वेद डॉक्टर रेखा राधामोनी के मुताबिक नहाने से हमारी बॉडी ठंडी हो जाती है। खाने के बाद नहाने से ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है, जिससे पाचन अग्नि धीमी हो जाती है। पाचन के लिए बॉडी को बहुत ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। खाने के बाद नहाना गलत माना जाता है। इससे पेट गड़बड़, पचने में प्रॉब्लम, एसिडिटी, कब्ज की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। नहाने का सही समय खाने के एक से तीन घंटे पहले का है।
सवाल: नहाने से पहले तेल लगाना चाहिए या नहाने के बाद?
जवाब: ठंड के मौसम में नहाने से पहले और नहाने के बाद दोनों ही समय तेल लगाने से फायदा होगा। पर आयुर्वेद के अनुसार अगर आप तेल की मालिश करना चाहते हैं तब ऐसा नहाने से पहले करना चाहिए। इससे बॉडी में गर्माहट आ जाती है।
नहाने से पहले तेल लगाने से मिलेंगे ये 4 फायदे
नहाने के बाद बॉडी को मॉइश्चराइज करना जरूरी है। इसके लिए आज के समय में लोग क्रीम, लोशन और मॉइश्चराइजर लगाते हैं। यह भी न भूलें कि मॉइश्चराइजर और लोशन में केमिकल होते हैं। इससे स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम हो सकती है। तेल लगाना सेफ है। नहाने के बाद सरसों का तेल न लगाएं, इससे स्किन पर धूल-मिट्टी चिपकेगी और रोमछिद्र बंद हो जाएंगे।
नहाने के बाद तेल लगाना चाहते हैं, तो यूज करें ये 4 ऑयल
सवाल: नहाने के बाद चमड़ी क्यों सिकुड़ जाती है?
जवाब: इसके तीन कारण को समझें…
1. अमरीकी वैज्ञानिक मार्क चांगिजी कहते हैं कि हमारा शरीर, बदले हुए माहौल के हिसाब से खुद को ढालता है। पानी में चमड़ी का सिकुड़ना भी वही है, ताकि हम किसी चीज को सही ढंग से पकड़ सकें।2011 में मार्क ने इस बारे में यह भी एक्सपीरियंस किया कि बंदरों की स्किन भी पानी में जाने के बाद सिकुड़ती है।
इसकी वजह सरल तरीके से समझते हैं…हमारी स्किन पर पड़ी झुर्रियां, छोटी-छोटी नालियों की तरह है। यह बॉडी पर पड़ने वाले पानी को बहा देती हैं।
2. जब आप देर तक पानी में नहाते हैं, स्किन में मौजूद सीबम ऑयल घुल जाता है। इस वजह से पानी स्किन के अंदर जाता है। ज्यादा पानी की वजह से स्किन सिकुड़ने लगती है।
3. स्किन केरिटीन से बनी होती है। शरीर की स्किन की तुलना में हाथ-पैर की स्किन पर यह ज्यादा इफेक्टफुल होता है। इसलिए ज्यादा देर तक पानी में स्किन रहे तो वो सिकुड़ने लगती है।
गुनगुने पानी से नहाने के फायदे जान लें
चलते - चलते
नहाने के तरीके से जुड़े कुछ फैक्ट को पढ़ें
(आज की स्टोरी के एक्सपर्ट हैं आचार्य बालकृष्ण, डॉ. रेखा राधामोधी, और डॉ. राजेश कुमार )
जरूरत की खबर के कुछ और आर्टिकल भी पढ़ेंः
1.TTE ने लात-घूंसों से पीटा:इमरजेंसी में टिकट नहीं ले पाए या दूसरे क्लास में चढ़ गए, तो क्या हैं अधिकार
बिहार के मुजफ्फरपुर में दो टीटीई ने ट्रेन में एक यात्री की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ऊपर की बर्थ पर बैठे यात्री को पहले टीटीई ने पैर पकड़कर नीचे खींचा। इसके बाद उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। (पढ़िए पूरी खबर)
दरअसल, मुंबई से जयनगर जाने वाली एक ट्रेन में यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहा था। पिटाई से यात्री घायल हो गया। अब दोनों टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है।
2. जरूरत की खबर:बच्चा लेस्बियन या गे न बन जाए; लड़का-लड़की में फर्क करने वाले मां-पापा इस सोच को बदलें
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि जिस तरह एक बेटा शादी के बाद भी माता-पिता का हमेशा बेटा ही होता है, उसी तरह शादी होने के बाद बेटी भी बेटी ही रहती है। इसलिए दोनों के समान अधिकार होंगे। (पढ़िए पूरी खबर)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.