पत्नी के बगैर विदेश में अकेले रहने वाले लोग ध्यान दें, क्योंकि अब आपके लिए फैमिली प्लानिंग होगी आसान।
सबसे पहले पढ़ें बिहार की ये 2 सच्ची कहानियां
पहली कहानी जहां, पति शादी के 15 दिन बाद गया कुवैत
सीवान के एक युवक की शादी हुई और मात्र 15 दिन के बाद उसे कुवैत का वीजा मिल गया। 5 साल बाद जब वह घर लौटा तो पत्नी की गोद में 3 साल का बेटा मिलता है। पति बेटे को देखकर काफी खुश होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हुआ। दरअसल, यह सब कुछ एक प्लानिंग के तहत हुआ।
चलिए समझते हैं
दूसरी कहानी है एक सैनिक की
बिहार ही नहीं पूरे देश में तेजी से स्पर्म बैंक का चलन बढ़ रहा है। पेशेवर मजबूरी की वजह से कई लोग अपनी पत्नी के साथ नहीं रह पाते। इसलिए भविष्य में बच्चे के बारे में सोचते हुए वे अपना स्पर्म जमा (प्रिजर्व) करा रहे हैं।
आप भी अगर अभी पिता नहीं बनना चाहते या पत्नी से दूर रहते हैं तो इन लोगों की तरह अपना स्पर्म जमा (प्रिजर्व) करवाकर बाद में पिता बन सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
सवाल- स्पर्म होता क्या है?
जवाब- प्यूबर्टी यानी किशोरावस्था में पहुंचने के बाद लड़का हो या लड़की, दोनों के बॉडी में तमाम तरह के हार्मोनल बदलाव आने शुरू होते हैं। इसी उम्र में लड़कों के शरीर से स्पर्म प्रोड्यूज होता है, जो एक बच्चे के जन्म के लिए जरूरी होता है।
सवाल- पुरुष अपने स्पर्म जमा क्यों करवाते हैं?
जवाब- यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमीन हेराती (डायरेक्टर, ब्रैडी यूरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में मेल इनफर्टिलिटी और मेल हेल्थ क्लीनिक) के अनुसार कई ऐसी वजहें हैं, जो पुरुषों को स्पर्म जमा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जैसे…
कैंसर - जिन पुरुषों को कैंसर है या जो इसका इलाज करा रहे हैं, वो स्पर्म जमा करवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि कीमोथेरेपी और रेडिएशन थैरेपी के बाद बहुत कम स्पर्म बचे या स्पर्म बचे ही नहीं।
उम्र- बढ़ती उम्र के साथ स्पर्म की क्वालिटी कम होती जाती है। जो लोग देर से शादी करते हैं या देर से शादी करना चाहते हैं, वे पुरुष पहले से ही स्पर्म जमा करवाते हैं।
मेडिकल कंडीशन- कुछ पुरुष अपनी नसबंदी करवाते हैं, लेकिन भविष्य में बच्चे भी पैदा करना चाहते हैं। इसके अलावा टेस्टोस्टेरोन थेरेपी और सिकल सेल थेरेपी से भी स्पर्म में इफेक्ट पड़ता है। इसकी वजह से भी पुरुष अपना स्पर्म जमा करवाते हैं।
सैनिक और विदेश नौकरी करने वाले- कुछ पुरुषों को पैसे कमाने के लिए विदेश जाना होता है। वहीं बहुत से लोग आर्मी और मर्चेंट नेवी जैसी नौकरी करते हैं। जिसमें वो सालों तक घर नहीं आ पाते हैं। ऐसे पुरुष परिवार आगे बढ़ाने के लिए अपना स्पर्म जमा करवाते हैं।
सवाल– किस उम्र के पुरुष अपना स्पर्म बैंक में जमा करवा सकते हैं?
जवाब– कॉमर्शियल स्पर्म बैंक में वही पुरुष अपना स्पर्म जमा करवा सकते हैं, जिनकी उम्र 35 साल से कम है।
सवाल- पुरुष अपने स्पर्म कहां जमा करवा सकते हैं?
जवाब- यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक अग्रवाल के अनुसार, पुरुष स्पर्म बैंक या फर्टिलिटी क्लीनिक में अपना स्पर्म जमा करवा सकते हैं। जो लोग स्पर्म बैंक नहीं जा सकते हैं। उनके आराम और सुविधा को देखते हुए होम बैंकिंग किट भी उपलब्ध है।
सवाल– फ्रोजन स्पर्म कितने दिनों तक जीवित रह सकता है?
जवाब– स्पर्म कम से कम 1 साल के लिए जमा होता है। आप चाहें तो 1 साल से ज्यादा समय के लिए भी इसे जमा करवा सकता हैं, लेकिन दो साल के बाद स्पर्म की मोटिलिटी (गतिशीलता) कम होने लगती है। 2 साल बाद स्पर्म के जीवित रहने की दर में थोड़ी कमी आ जाती है।
सवाल– पुरुषों को स्पर्म जमा करवाने में कितना खर्च आता है?
जवाब– दिल्ली के फर्टिलिटी डोनर सॉल्यूशन के अनुसार, पहली बार में 12 हजार का खर्च आता है। फिर जब तक किसी पुरुष का स्पर्म बैंक में रहेगा, उसे हर साल 8 हजार रुपए देने होंगे।
अब अंत में जानते हैं
स्पर्म बैंक का पता
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.