जरूरत की खबर:शराब के साथ चखने में खाते हैं मूंगफली तो हो जाइए सावधान, इससे चेहरे पर हो सकते हैं पिंपल्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैक्टीरिया और स्किन पोर्स के बंद होने की वजह से पिंपल फेस पर नजर आता है। लाइफस्टाइल की कुछ आदतें पिंपल्स की वजह हो सकती हैं। शराब पीना भी पिंपल्स होने का एक कारण है। डर्मेटोलॉजिस्ट इस बात को मानते हैं, पर इसका कोई ठोस प्रमाण अब तक नहीं मिला है। रिसर्चर्स ने यह जरूर माना है कि शराब पीने से शरीर के कई हिस्से प्रभावित होते हैं। इस वजह से त्वचा से जुड़ी प्रॉब्लम भी हो सकती है।

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अलेख्या रल्लापल्ली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे फूड आइटम की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें खाने से पिंपल्स की परेशानी बढ़ सकती है। इस लिस्ट में उन्होंने शराब और मूंगफली को भी शामिल किया है। जो लोग शराब के साथ चखने के तौर पर मूंगफली लेना पसंद करते हैं, उन्हें डॉ. अलेख्या की फूड लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।

डॉ. अलेख्या कहती हैं कि सबका शरीर एक जैसा नहीं होता। इसलिए हर खाना हर किसी के लिए नहीं होता। हमें उन चीजों को खाना चाहिए जिन चीजों से हमारी स्किन अच्छी रहे। शरीर फिट रहे और हम स्वस्थ।

आज जरूरत की खबर में हम आपको बताएंगे उन फूड आइटम्स के बारे में, जिनसे बढ़ते हैं फेस पिंपल्स और इसे लेकर क्या कहती हैं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अलेख्या रल्लापल्ली।

शराब पीने से पिंपल्स क्यों आते हैं?

  • शराब टेस्टोस्टेरोन के लेवल को प्रभावित करती है।
  • ये पिंपल्स का कारण भी हो सकता है।
  • जैसे-जैसे शराब पीते हैं, आपका टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ता है।
  • इससे शरीर अधिक एंड्रोजन को प्रोड्यूस करने लगता है।
  • इससे आपके शरीर से ज्यादा ऑयल निकलने लगता है।
  • फेस से ज्यादा ऑयल निकलने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं।
  • इससे चेहरे पर पिंपल्स आने लगते हैं।
  • जो शराब के साथ मूंगफली लेते हैं, उनकी पिंपल्स की परेशानी ज्यादा हो सकती है।

बता दें कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों में पाया जाता है। वहीं एक्सपर्ट की मानें तो महिलाओं और पुरुषों में पिंपल्स आम तौर से जंक खाने, खराब लाइफस्टाइल की वजह से होते हैं। यह भी याद रखें कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अलेख्या के बताए गए फूड आइटम हर किसी की स्किन में पिंपल्स को बढ़ावा नहीं देते हैं और कई चीजों (जैसे- नमक, शक्कर और डेयरी प्रोडक्ट्स) को अपनी रोजाना डाइट से हटाना भी काफी मुश्किल है। इसलिए इनका सेवन सामान्य तरीके से किया जा सकता है। ज्यादा खाने पर पिंपल्स होने लगते हैं। आप चाहें तो सफेद चावल और मैदा की जगह ओट्स, ब्राउन राइस और बाजरा जैसे अनाज का इस्तेमाल खाने के लिए कर सकते हैं।

करीना कपूर की डाइटीशियन रुजुता दिवेकर के अनुसार, सौंफ का शर्बत पीने से पेट साफ होता है, जिससे शरीर में गर्मी पैदा नहीं होती। वहीं खस के पौधे की जड़ पानी में थोड़ी देर डालकर छोड़ दें और फिर इसका पानी पिएं। इसके पानी से पेट ठंडा रहता है और रिलैक्स फील करते हैं। चंदन के पानी से नहाने के बाद आप ठंडक महसूस करते हैं। इन तीनों चीजों से आपका शरीर अंदर और बाहर से ठंडा रहता है। इससे गर्मी पैदा नहीं होती और पिंपल नहीं आते हैं।

डॉक्टर किरण कहती हैं कि दिन में दो बार चेहरे को जरूर धोना चाहिए। अगर आपको अपना चेहरा ज्यादा ऑयली लगता है तो आप इसे बार-बार धो सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा चेहरे को नहीं धोना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके चेहरे में मौजूद नैचुरल ऑयल खत्म हो सकता है।