‘आलिया भट्ट 29 साल की उम्र में मां बन रही हैं।’ इस लाइन को मीडिया में जोर देकर लिखा गया। कुछ ने तो मुझसे भी कह दिया- उसे देखो मां बनने वाली है और एक तुम हो, जिसने अभी शादी करने की भी नहीं सोची।
ऐसा कईयों के साथ होता होगा। हमारे देश में शादी करने और मां बनने की उम्र को लेकर हमेशा से ही बहस होती रही है। इन्हीं मुद्दों पर आज हम बात कर रहे हैं।
सबसे पहले कुछ रिसर्च और डाॅक्टर की राय देख लेते हैं…
नीचे दी गई जानकारी के आधार पर खुद तय कर सकती हैं कि किस उम्र में मां और पापा बनना आपके लिए सही है...
20-25 साल
पर्ल हेल्थ केयर मुंबई की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. नमिता गुप्ता के अनुसार इस उम्र में महिला के Eggs और पुरुष के स्पर्म की क्वालिटी अच्छी होती है। फिर भी आप इस उम्र में प्रेग्नेंसी तभी प्लान करें, जब आप आने वाले बच्चे को हर तरह से बेहतर भविष्य दे सकें। चाहे वो फाइनेंशियल हो, फिजिकल हो या मेंटल हो।
25 से 30 साल
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के सोशियोलॉजिस्ट का कहना है कि 25 से 30 साल के बीच की उम्र मां बनने के लिए परफेक्ट एज है। इस उम्र में शरीर का रिप्रोडक्टिव सिस्टम और दूसरे सिस्टम हेल्दी होते हैं। महिला और पुरुष दोनों फिजिकली और मेंटली हेल्दी रहते हैं।
30-35 साल
अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टट्रिशन की रिसर्च के अनुसार एक महिला का जन्म 10 से 20 लाख Eggs के साथ होता है। उम्र बढ़ने के साथ Egg की संख्या कम होती जाती है। इस उम्र में भी मां बनने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती, क्योंकि जब तक महिलाओं को पीरियड्स होते हैं, तब तक वे प्रेग्नेंट हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपका और आपके पति का हेल्दी और फिट रहना जरूरी है।
35-40 साल
जर्नल ह्यूमन रिप्रोडक्शन में छपी एक स्टडी के अनुसार 35 से 40 साल के बीच की महिलाओं में प्रेग्नेंट होने के चांस उन महिलाओं की तुलना में कम हो जाते हैं, जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच होती है। बढ़ती उम्र के साथ ब्लड प्रेशर और शुगर की होने की संभावना ज्यादा होती है। Egg और स्पर्म की क्वालिटी कमजोर होने लगती है।
अब बात करते हैं MBBS and DNB, OBstetrics and gynecologist डॉ. सपना दलाल और डॉ. रितु से...
सवाल: क्या वाकई साइंस में मां बनने की उम्र तय है?
जवाब: इस सवाल से ज्यादा हमें इस बात पर फोकस करना चाहिए कि साइंस की वजह से हर महिला आसानी से मां बन सकती है, लेकिन 22-32 साल के बीच एक बच्चा पैदा कर लेना अच्छा रहता है। इस उम्र में महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप मैच्योर हो जाती हैं। बच्चे की शारीरिक ग्रोथ भी अच्छी होती है और महिलाओं की ओवरी में Egg की क्वालिटी भी अच्छी रहती है।
आज भी कुछ लोग अपनी बेटियों की शादी 18 साल से कम उम्र में कर देते हैं और वे लड़कियां कम उम्र में प्रेग्नेंट भी हो जाती हैं, जो कि गैरकानूनी है। इसका असर मानसिक और शारीरिक दोनों ही तौर से होता है।
अब बात करते हैं उन महिलाओं के बारे में, जो अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए देर से शादी और बच्चे पैदा करती हैं। इन महिलाओं की उम्र 35-40 साल के बीच होती है।
सवाल: 35 साल या इससे ज्यादा उम्र में मां बनने पर क्या रिस्क हो सकता है?
जवाब: ज्यादा उम्र में शादी करने के बाद जल्दी प्रेग्नेंट होने वाली महिलाओं को elderly Primi कहा जाता है। मान लीजिए, आप 35 साल या इससे ज्यादा उम्र में प्रेग्नेंट होती हैं तो ऐसे में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। बच्चे को डाउन सिंड्रोम का खतरा भी रहता है। यानी बच्चा मेंटली और फिजिकली कमजोर हो सकता है।
सवाल: कई महिलाएं 35-40 साल की उम्र में दूसरा बच्चा पैदा करती हैं तो उन्हें भी कोई दिक्कत होती है?
जवाब: इस उम्र की ज्यादातर महिलाओं को ये 5 दिक्कतें हो सकती हैं...
इसका मतलब ये नहीं है कि 35 साल से ज्यादा उम्र के बाद आप मां नहीं बन सकती हैं या हेल्दी बच्चे पैदा नहीं कर सकती हैं। कई बार कम उम्र की महिलाओं में भी ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ओवरी में परेशानी जैसी समस्याओं की वजह से मां बनने में दिक्कत भी हो सकती है।
धूम्रपान, रेडिएशन और कीमोथेरेपी जैसी कैंसर की ट्रीटमेंट और पेल्विक इंफेक्शन भी आपके प्रेग्नेंट होने की चांस को कम कर सकते हैं। इसलिए जो भी महिलाएं मां बनना चाहती हैं, उन्हें सबसे पहले अपनी बॉडी को मेंटली और फिजिकली तैयार करना चाहिए।
सवाल: बढ़ती उम्र पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी पर क्या असर डालती है?
जवाब: 30 साल के बाद हर साल टेस्टोस्टेरोन का लेवल 1 प्रतिशत कम होता जाता है। इसका असर पुरुषों के स्पर्म काउंट पर भी पड़ता है। 30 से 35 साल की उम्र में पिता बनने के लिए अच्छी होती है। इस उम्र में स्पर्म की गतिशीलता अच्छी होती है। 55 साल की उम्र में स्पर्म की गतिशीलता सबसे कम होती है।
चलते-चलते
हम किसी को कम या ज्यादा उम्र में शादी करने या मां और पापा बनने सलाह नहीं दे रहे। पेरेंट्स आप किसी भी उम्र में बनें, बस खुद को फिजिकली और उससे भी जरूरी मेंटली फिट रखें। और हां, डॉक्टर की सलाह समय-समय पर लेते रहें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.