करीब 2500 साल पहले भारत में पहली बार केमिकल की सहायता से रिफाइंड शुगर यानी चीनी का इस्तेमाल किया गया था। यहां से चीनी बनाने की तकनीक चीन, पर्शिया, इस्लामिक देश और मेडिटेरेनियन देशों तक पहुंची।
मिडिल एज तक चीनी को एक दुर्लभ और महंगे मसाले के तौर पर देखा जाता था। हर घर में चीनी दिखती भी नहीं थी। आज आलम यह है कि भारत में एक व्यक्ति सालभर में औसतन 18 किलो चीनी तक इस्तेमाल कर लेता है।
आजकल चीनी छोड़ने का ट्रेंड शुरू हो गया है। कई लोग शुगर डिटॉक्स चैलेंज ले रहे हैं। फैशन डिजाइनर और एक्टर मसाबा गुप्ता ने हाल ही में बताया कि 30 दिन तक वो बिना मीठे के रहीं। जैक्लीन फर्नांडीज और शिल्पा शेट्टी जैसे तमाम सेलिब्रिटीज चीनी से किनारा कर रहे हैं।
आज जरूरत की खबर में बात इसी शुगर डिटॉक्स की करेंगे। इसके फायदे को समझेंगे और इसे करने का सही तरीका भी जानेंगे।
सवाल: चीनी या शुगर से आखिर शरीर को नुकसान क्या होता है?
जवाब: ज्यादा चीनी खाने से शरीर को इस तरह हो सकता है नुकसान…
सवाल: शुगर डिटॉक्स वास्तव में क्या है?
जवाब: जब आप अपने खाने-पीने से एडेड शुगर को एक तय समय तक लेना बंद कर देते हैं तो उसे शुगर डिटॉक्स कहते हैं। सरल भाषा में समझें तो जब आप चीनी या शक्कर खाने से परहेज करते है, आप कोई ऐसी चीज नहीं खाते-पीते जिसमें उपर से चीनी मिली होती है तो इसे ही शुगर डिटॉक्स कहते हैं।
सवाल: शुगर डिटॉक्स कितने दिन तक कर सकते है?
जवाब: यह आप 7 दिन, 21 दिन या फिर 30 दिन के लिए कर सकते हैं।
सवाल: शुगर डिटॉक्स करने का कोई खास नियम है क्या?
जवाब: इसके लिए ऐसा कोई नियम नहीं है जिसके लिए आपको एक्स्ट्रा एफर्ट करना पड़े। आपको बस इस बात पर ध्यान देना कि अपने खाने-पीने से एक्स्ट्रा चीनी कैसे हटाई जाए। इसका मतलब आपको न्यूट्रिशनल वैल्यू वाली चीजें खानी है। मीठा सोडा, केक, पेस्ट्री मिठाई, पैक्ड फ्रूट जूस और कुछ मसालों से बचना है। आप केचअप भी नहीं खा सकते हैं क्योंकि इसके एक बड़े चम्मच में 4 ग्राम चीनी है। इसलिए आप जो भी खाएं उसे इस लिहाज से चेक जरूर करें।
सवाल: अचानक चीनी कुछ दिनों के लिए कम कर देने ब्रेन को किस तरह की परेशानी हो सकती है?
जवाब: चीनी खाना बंद करना या कम करना जितना सुनने में आसान लगता है उतना ही मुश्किल भरा काम है। जैसे ही लोग चीनी खाना छोड़ते हैं, उन्हें इसे खाने की तलब के साथ उसे छोड़ने से जुड़ी कुछ सिम्टम्स भी होने लगती है। इसके लक्षण ठीक वैसे ही होती है जैसे निकोटिन छोड़ने वालों में दिखती है।
न्यूरोलॉजिस्ट और सेंटर फॉर हीलिंग न्यूरोलॉजी के फाउंडर इलीन रुहॉय कहती हैं, चीनी एक ऐसी चीज है जो मस्तिष्क या ब्रेन में डोपामाइन और ओपिओइड को रिलीज करने में मदद करती है। जैसे ही आप चीनी खाना कम करते हैं ब्रेन एक्स्ट्रा डोपामाइन और ओपिओइड के लिए तरसता है, इस वजह से कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं।
सवाल: चीनी या शक्कर नहीं लेने से दूसरी क्या प्रॉब्लम हो सकती है?
जवाब: चीनी शरीर में ग्लूकोज यानी ऊर्जा (एनर्जी) का एक अच्छा स्रोत है। अगर आप चीनी की जगह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रट वाले आहार जैसे- ओट्स, फल, सब्जियां आदि खा रहे हैं, तो आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि आपका शरीर कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर सिंपल शुगर में बदल देता है, जिससे आपको एनर्जी मिल जाती है, लेकिन अगर आप इन्हें भी नहीं खाते हैं, तो चीनी छोड़ने के 5-7 दिन के अंदर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो जाता है। इसके अलावा फैट और इंसुलिन की मात्रा भी घट जाती है।
चीनी छोड़ने के बाद ये दिक्कतें हो सकती हैं
सवाल: मैं शुगर डिटॉक्स नहीं करना चाहती लेकिन चीनी खाना कम करना चाहती हूं। ऐसा कर नहीं पाती क्योंकि अक्सर कुछ मीठा खाने का मन करता रहता है। क्या करूं?
जवाब: चीनी की जगह इन ऑप्शन्स का करें इस्तेमाल…
सवाल: बच्चों के लिए चीनी कितनी खराब है?
जवाब: बच्चों को चीनी खाने से हो सकती हैं ये प्रॉब्लम्स…
जरूरत की खबर के कुछ और आर्टिकल भी पढ़ेंः
1. बिल गेट्स ने बनाई रोटी, चम्मच से गूंथा आटा:रोटियां हो जाती हैं कड़क तो सीखें ट्रिक; फ्रिज में रखा गूंथा आटा क्या हेल्दी है
माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स का रोटी बनाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखा तो होगा आपने। उनके साथ अमेरिकी शेफ एटन बर्नथ भी हैं। शेफ एटन बर्नथ बिल गेट्स को रोटियां बनाना सिखा रहे हैं। गेट्स चम्मच से आटा गूंथते हैं और फिर रोटिंया बेलते हैं। शेफ की रोटी तो गोल बनती है लेकिन गेट्स की थोड़ी लंबी। गोल और नरम रोटी बनाना भारत में किसी परंपरा से कम नहीं। तभी तो आज भी कई लोग शादी के लिए रिश्ते की बात शुरू होते ही लड़कियों से पूछते हैं… ‘क्यों बेटा रोटी बनानी आती है न।’ (पढ़िए पूरी खबर)
2. 20 लाख भारतीय पति या पत्नी को दे रहे धोखा:बोरियत और नए पार्टनर के साथ फिजिकल होने की चाहत इसकी वजह
फ्रांस की एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप है ग्लीडन। इसे इस्तेमाल करने वाले भारतीयों की संख्या 2 मिलियन यानी 20 लाख पहुंच चुकी है। ग्लीडन को दुनियाभर में 10 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में इस डेटिंग की रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी ऐप पर 20 फीसदी लोग भारतीय हैं। जो शादीशुदा होते हुए नए पार्टनर की तलाश में हमसे जुड़े हैं। रिसर्च में यह भी कहा गया कि कोविड के बाद यूजर्स की संख्या में 11 फीसदी की बढ़त हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.