अक्सर आपने सुना होगा लोगों को यह कहते कि कुछ और सह लूंगा/लूंगी, लेकिन दांत का दर्द न हो। दांत में लगा एक छोटा या कीड़ा आपकी नींद उड़ा देता है।
अब एक राजस्थान का मामला पढ़ लें
राजस्थान के बाड़मेर में एक व्यक्ति दांत में दर्द का इलाज कराने गया। उसे क्लिनिक में ही माइनर अटैक आया और मौत हो गई। दिलीप कुमार पिछले कई साल से सूरत में कपड़े का बिजनेस कर रहे थे। 4 नवंबर को वो एक सोशल प्रोग्राम अटैंड करने बाड़मेर आए थे। 5 नवंबर को उनके दांतों में तेज दर्द हुआ, तो वह बालोतरा एक डेंटल क्लिनिक पर इलाज के लिए पहुंचे। वेटिंग हॉल में अखबार पढ़ने लगे। 5 मिनट के अंदर वो जमीन पर गिर गए। दिलीप को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबर में आगे बढ़ने से पहले देखिए दिलीप का वायरल वीडियो
मौजूदा मामला पढ़ लिया, वीडियो भी देख लिया। इसके बाद कई लोगों ने सोचा होगा कि क्या दांत में दर्द की वजह से अटैक आ सकता है?
इस सवाल के साथ दांत से जुड़े दूसरे सवालों को जवाब जानते हैं… पुणे के LIMRA Dental Clinic के डॉ. जुनैद शाह, दिल्ली में डेंटिस्ट और MDS डॉ. राजी अहसान और भोपाल के सीनियर डेंटल प्रैक्टिशनर डॉ. आलोक दीवान से
सवाल- आमतौर से लोगों को लगता है कि कीड़े लगने की वजह से दांत में दर्द होता है, लेकिन क्या इसकी कोई और वजह भी हो सकती है?
जवाब- बिल्कुल, दांत में दर्द कीड़े के अलावा तब भी हो सकता है, जब इसकी जड़ के आसपास की नसों में किसी भी तरह की समस्या होने लगे। कुछ लोगों को दांतों में दर्द सिर, जबड़े या कान से होता हुआ महसूस होता है। वहीं कुछ लोगों का दर्द बढ़कर जबड़े तक जा सकता है, जो सूजन और फोड़े का कारण भी बन सकता है।
ऊपर लिखे ग्राफिक के पॉइंट्स को डिटेल में समझिए-
दांत की आउटर लेयर में कमजोरी- ज्यादा खट्टा खाने से, हार्ड तरीके से ब्रश करने पर या दांतों में कोई टूट-फूट होने से दांत कमजोर हो जाते हैं। इससे दांत की एक परत हट जाती है और अंदर वाला भाग दिखने लगता है, जो काफी सेंसिटिव होता है। यही दांत दर्द का कारण है।
मसूड़े या दांत के आसपास फोड़ा- मसूड़ों में या दांत के आसपास फोड़ा होने पर भी दांतों में दर्द हो सकता है।
दांत में इन्फेक्शन लगना- चॉकलेट ज्यादा खाने से दांतों में कीड़े लग जाते हैं। ध्यान न देने पर कीड़े इन्फेक्शन फैलाते हैं। आपको और भी कई दूसरी वजह से इन्फेक्शन लग सकता है। जिससे दांत में दर्द होता है।
अक्ल दाढ़ निकलना- पीछे के दांतों को अक्ल दाढ़ कहा जाता है। जिसके निकलते समय मसूड़ों में दबाव बढ़ जाता है और दांत दर्द होने लगता है।
ज्यादा ठंडा या गर्म खाना- बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा खाने से दांत सेंसिटिव हो जाते हैं और दर्द होने लगता है।
मसूड़े में कोई बीमारी होना- मसूड़ों का लाल होना, मसूड़ों से खून निकलना और कई बार दांतों में दर्द होना, इन सभी को मसूड़ों के रोग में गिना जाता है। जबड़े की हड्डी और मसूड़ों में सूजन आना भी इसके सामान्य कारणों में आते हैं। अगर इनका इलाज ना किया जाए तो इफेक्टेड दांत, मसूड़ों और जबड़े की हड्डी को भी नुकसान पहुंच सकता है।
सवाल- मौजूदा मामले में जिस तरह से व्यक्ति को दांत में दर्द के बाद अचानक माइनर अटैक आ गया, इसकी वजह क्या हो सकती है?
डॉ. जुनैद शाह- इसकी पहली वजह तो दांतों का दर्द हो सकता है। दूसरी वजह ये भी हो सकती है कि वो व्यक्ति पहले से हाइपरटेंशन या कार्डियक का पेशेंट हो।
सवाल- बहुत से लोग दांत दर्द को आम समस्या समझकर केमिस्ट से दवा खरीदकर खा लेते हैं, हमें किस सिचुएशन में डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है?
डॉ. जुनैद शाह- वैसे तो आपको तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए। अगर फिर भी आप केमिस्ट से दवा लेकर खाते हैं, तो 1-2 दिन के अंदर ही डॉक्टर को दिखा लें। नहीं तो ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
सवाल- हमें दांतों से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम न हो, इसके लिए क्या करना चाहिए?
डॉ. आलोक दीवान- आपको ये 6 टिप्स अपनाने चाहिए-
दांत से रिलेटेड कुछ आम सवालों के जवाब जान लें, जो लोग अक्सर जानना चाहते हैं या पूछते हैं-
सवाल- दाढ़ उखड़वा दिया, तो आंखों की रोशनी कमजोर हो जाएगी। जबड़ा कमजोर हो जाएगा और धीरे-धीरे सारे दांत खराब हो जाएगें। इसमें कितनी सच्चाई है?
डॉ. आलोक दीवान- इन सारी बातों का न ही कोई साइंटिफिक कारण है और न ही किसी रिसर्च में जिक्र। इसलिए एक बात जान लें कि नॉर्मल या अक्ल दाढ़ वाले दांत निकलवाने से किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। हालांकि डेंटिस्ट कोशिश करते हैं कि वो पेशेंट का दांत न निकालें, लेकिन जब सिचुएशन ज्यादा खराब हो जाती है। तभी दांत निकलवाने की सलाह दी जाती है।
डॉ. आलोक दीवान- हमारे पास ज्यादातर 2-3 तरह के पेशेंट्स आते हैं-
सवाल- कई बार रोड साइड में कुछ दंत मंजन या पेस्ट बिकते हैं, जो दांतों की समस्या को हल करने का दावा करते हैं। क्या उन्हें लेना और इस्तेमाल करना ठीक है?
डॉ. आलोक दीवान- नहीं, इन्हें लेना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ये दांतों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि ये प्रोडक्ट्स साइंटिफिक अप्रूवल वाले नहीं होते हैं। इनके इस्तेमाल से आपके दांतों की चमक खत्म हो सकती है और भविष्य में सेंसिटिविटी की समस्या भी होने की संभावना रहती है।
चलते-चलते
ये 5 सिम्टम्स दिखें, तो डेंटिस्ट के पास जाने में देर न करें
ऐसा क्यों होता है कि रात के समय दांतों का दर्द ज्यादा बढ़ जाता है?
इंसान जब आराम करने के लिए बिस्तर पर लेटता है, तब सिर पर खून का बहाव ज्यादा हो जाता है। शरीर के ऊपरी भाग में खून का बहाव होने से जबड़े के हिस्से में दबाव और ज्यादा दर्द होता है।
इसका दूसरा कारण ब्रेन से जुड़ा हुआ है। इस समय हमारे पास अपना ध्यान दर्द से हटाने के लिए ज्यादा काम नहीं होता। सारा ध्यान दर्द पर फोकस हो जाता है। इसकी वजह से दर्द ज्यादा महसूस होता है। ऐसा सिर्फ दांत के दर्द में नहीं बल्कि किसी भी तरह के दर्द में महसूस होता है।
जरूरत की खबर के कुछ और आर्टिकल भी पढ़ेंः
1-प्राइवेट कंपनी में ट्रांसफर वाली जॉब है:ऐसे कर्मचारी लें BH सीरीज नंबर प्लेट; व्हीकल खरीदते समय डीलर कर देगा अप्लाई
कामकाज और नौकरी की वजह से जब आप एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं तो कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। इनमें से एक है अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बदलवाने की समस्या। नए शहर में दूसरे स्टेट की गाड़ी का नंबर देखते ही पुलिस सबसे पहले रोकती है। अगर आपके पास BH सीरीज नंबर प्लेट है, तो अब ऐसा नहीं होगा। इस नंबर प्लेट की वजह से देश के किसी भी स्टेट में पुलिस आपकी कार को तब तक नहीं रोक सकती जब तक आप कुछ गलत न करें। (पढ़िए पूरी खबर)
2- फ्रिज में रखे अंडे प्लास्टिक के तो नहीं:ऐसे चेक कर लें, नकली अंडे खाने पर उठाना होगा अस्पताल का खर्चा
एक बार फिर से मार्केट में अंडों की डिमांड बढ़ गई है। जिस दुकान से आप सफेद अंडे खरीदते हैं, वो नकली भी हो सकते हैं। जिसे आप हेल्दी समझ के खाते हैं, वो आपके लिए अनहेल्दी भी हो सकते हैं। (पढ़िए पूरी खबर)
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.