ब्रेकअप हुआ, मर्सिडीज में खुद को बंद कर लगाई आग:फेसबुक-इंस्टा बताएगा कि कब ब्रेकअप होगा; वैलेंटाइन डे के पहले करें चेक

4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दो दिन पहले की घटना है। चेन्नई में एक 29 साल के डॉक्टर का ब्रेकअप हो गया। इस बात से वो डिप्रेशन में था। डिप्रेशन से डील करने के लिए वो अपना ट्रीटमेंट रिहैब में करवा रहा था।

इसके बावजूद वो अपनी प्रेमिका को भूल नहीं पा रहा था। जिस तलाब के किनारे दोनों वक्त बिताते थे वो वहां पहुंचा, अपनी मर्सिडीज में खुद को बंद कर आग लगा दी। पुलिस के अनुसार धुएं से जब दम घुटने लगा तब वो कार से बाहर आया। मर्सिडीज जलकर खाक हो गई। ब्रेकअप के बाद सुसाइड करने की कोशिश करना कायरता है।

वैलेंटाइन डे आने वाला है। आपको क्यों याद दिला रही हूं। आप तो पहले से ही तैयारी कर रहे होंगे। नए रिश्ते बनाने के लिए पुराने को और मजबूत करने के लिए। यही वो समय भी है जब लोग ब्रेकअप भी करते हैं। इसी ब्रेकअप को लेकर एक सर्वे हुआ है। जिसमें कहा गया है कि आपका सोशल मीडिया अकाउंट आसानी से बता सकता है कि आने वाले तीन महीने में आपका ब्रेकअप होगा या नहीं।

आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि वाकई क्या सोशल मीडिया अकाउंट की फीड को देखकर आप किसी के ब्रेकअप का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके साथ जानेंगे कि ब्रेकअप को किस तरह से हैंडिल करना चाहिए।

सबसे पहले क्रिएटिव पढ़ें

सवाल: सोशल मीडिया से कैसे पता कर सकते हैं कि पार्टनर आपके साथ ब्रेकअप करना चाहता है?
जवाब: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट ने एक टॉपिक पर सर्वे किया। करीब सात हजार लोगों ने इसमें भाग लिया। इन लोगों की लाइफ को सोशल मीडिया फीड यानी पोस्ट के जरिए सोशल, इमोशनल और परसेप्शन के आधार पर ट्रैक किया गया। इसके आधार पर पता चला कि कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि आसानी से बता सकता है कि आने वाले तीन महीने में किसी व्यक्ति का उसके पार्टनर के साथ ब्रेकअप होने वाला है।

सर्वे में यह भी बताया गया कि इय बारे में पहले पता चल जाने से इसका एक फायदा यह होगा कि ब्रेकअप के बाद होने वाले साइकोलॉजिकल इफेक्ट जैसे डिप्रेशन, टेंशन से व्यक्ति बच सकता है।

सोशल मीडिया अकाउंट देख इस तरह पता सकते हैं कि ब्रेकअप होने वाला है

  • सोशल मीडिया पोस्ट लिखने का तरीका बदल जाता है।
  • व्यक्ति ‘मुझे’ या ‘मैं’ जैसे शब्दों को इस्तेमाल करने लगता है।
  • पार्टनर के फोटो पर कमेंट करना बंद कर देता है।
  • पार्टनर अगर उसे टैग कर किसी बात की हामी दिलावने की कोशिश करे तो बदले में जवाब ‘शायद’ या ‘सोचूंगा’ जैसे शब्दों से करता है।
  • वो व्यक्ति सोशल मीडिया पर कपल फोटो पोस्ट करना बंद कर देता है।
  • फोटो में अपने फ्यूचर और सपने को दिखाने की कोशिश करता है।

सवाल: अगर आपके पार्टनर के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह सब दिखें तो हमें अपना रास्ता बदल लेना चाहिए?
जवाब: ऐसा नहीं। बिना बताएं रास्ता बदलना कोई सॉल्यूशन नहीं है। आपने कोई चोरी नहीं की। आमने-सामने बैठकर इस बारे में बात करें। अपने पार्टनर से कंफर्म करें कि वो अपने रिश्ते को लेकर नॉन सीरियस तो नहीं। अगर ऐसा है तो दोनों म्युअचली ब्रेकअप करें।

म्यूचुअल ब्रेकअप करने के ये हैं 4 फायदे

  • पोस्ट ब्रेकअप आप डिप्रेशन के शिकार नहीं होंगे।
  • रिलेशनशिप को लेकर आपके मन में निगेटिव थॉट नहीं आएंगे।
  • आप अपने पुराने पार्टनर के बारे में बुरा नहीं सोचते, दोस्ती बनी रहती है।

सवाल: क्या ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स के साथ दोस्ती रख सकते हैं?
जवाब:
यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि ब्रेकअप के बाद आपको दोस्ती रखनी चाहिए या नहीं। अगर आपका रिश्ता काफी पुराना है और आपको लगता है कि फ्यूचर में अच्छे दोस्त रह सकते हैं तो कोई हर्ज नहीं। लेकिन एक बात यह रखें दोस्ती का हाथ दोनों तरफ से बढ़े। एक तरफा दोस्ती आपको सिर्फ चोट पहुंचाएंगी। आपका दिल एक बार फिर से टूटेगा।

सवाल: क्या हकीकत में दिल टूटता है? अगर हां, तो आखिर क्यों?
जवाब: हम अक्सर कहते हैं कि दिल टूटने की आवाज नहीं आती। इस पर कोई यह भी कह सकता हैं कि दिल कोई कांच का बना है जो टूटे और छन से आवाज भी सुनाई दे। हकीकत यह है कि छोटा-सा दिल सिर्फ कवि की कल्पना में नहीं टूटता। वह सच में टूटता है। इसे ताकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी यानी ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम कहते हैं। यही ब्रेकअप का कारण भी बनता है।

ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम को क्यों कहते हैं ताकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी

  • ताकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी एक जापानी शब्द है।
  • इस सिंड्रोम में मांसपेशियां शिथिल पड़ जाती है।
  • दिल का आकार जापान में मछुआरों जिस तरह की जाल से ऑक्टोपस पकड़ते हैं वैसा हो जाता है।
  • इस जाल को जापानी भाषा में ताकोत्सुबो कहते हैं। यही से ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम का नाम 'ताकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी पड़ गया।

राइट टाइम देखकर होता है ब्रेकअप

सोच समझकर प्यार नहीं किया जाता। किससे और कब प्यार होगा इसका भी कोई टाइम फिक्स नहीं होता। प्यार जताने का भले ही सही समय और मुहूर्त न हो लेकिन ब्रेकअप करने का टाइम फिक्स होता है। इंडिया में ब्रेकअप वैलेंटाइन डे के अलावा कॉलेज में नए सेशन की शुरुआत के वक्त, समर हॉलीडे और मैरिज सीजन के वक्त होता है। यह वह समय है जब नए लोगों से मुलाकात होती है और नए रिश्ते बनते हैं। वहीं विदेशों में क्रिसमस के वक्त सबसे ज्यादा ब्रेकअप होते हैं।

सवाल: वेलेंटाइन डे के आसपास ब्रेकअप क्यों होता है?
जवाब: बड़ा ही सिंपल रीजन है। यह वो समय है जब लवर्स अपने पूरे साल की भड़ास ब्रेकअप कर निकालते हैं। किसने किसके साथ क्या अच्छा किया, क्या बुरा किया यह भी गिफ्ट से तय होता है। इसलिए कुछ लोगों पर इस बात का भी असर होता है कि परफेक्ट गिफ्ट क्या दें। अगर दोनों में से किसी एक को लगा कि गिफ्ट उनके एक्सपेक्टेशन से कम है तो ब्रेकअप पक्का।

प्लान्ड ब्रेकअप भी वेलेंटाइन के वक्त किए जाते हैं। जहां लोग नए रिश्ते के लिए पुराना रिश्ता तोड़ देते हैं।

सवाल: ब्रेकअप के बाद लव हार्मोन का क्या होता है?
जवाब: मिशिगन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इथान क्राॅस की रिसर्च के मुताबिक लव हार्मोन का बहाव रूक जाता है। दरअसल ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन हमारे शरीर में दो लव हार्मोन होते हैं। ब्रेकअप के बाद इन दोनों हार्मोन का बहाव रूक जाता है। इसके बाद दिमाग में एपिनेफ्रीन और कार्टिसोल हार्मोन रिलीज होते हैं। इन दोनों हार्माेन को स्ट्रेस हार्माेन कहते हैं। स्ट्रेस हार्माेन मासपेशियों में रक्त प्रवाह को बढ़ा देता है। इससे मांसपेशियों में तनाव होता है। एक्शन हार्माेन एक्टिव होते हैं और इंसान गलत कदम गुस्से में उठा सकता है।

सवाल: मैंने कहीं पढ़ा कि हिंदी बेल्ट के लोगों का दिल सबसे ज्यादा दिल टूटता है, यह सच है तो ऐसा क्यों?
जवाब: ब्रेकअप हेल्पलाइन के फाउंडर अनुभव कहते हैं कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तरप्रदेश के यंगस्टर का ब्रेकअप गुजरात, नागालैंड, कनार्टक के लोगों से ज्यादा होता है। यहां के ग्रामीण इलाके से सबसे अधिक कॉल हमारे पास आते हैं। ब्रेकअप की वजह कई बार मामूली होती है। कभी कोई दूसरा पसंद आ जाता है तो कभी गिफ्ट महंगी चाहिए होती है और लड़का वह दे नहीं पाता। गांव के लोग आज भी मासूम हैं, वह एक बार जिससे प्यार कर बैठते हैं उसके साथ पूरी जिंदगी गुजारना चाहते हैं। ऐसे में ब्रेकअप के बाद दिल टूट जाता है। कई दिनों तक वे डिप्रेशन में रहते हैं। शिक्षित राज्यों में ‘मूव ऑन’ का चलन है। एक बार दिल टूटता है तो कुछ दिनों के बाद ही दूसरे पर आ भी जाता है। करियर भी उतना ही इन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जितना की प्यार।

क्या कहती हैं ब्रेकअप हेल्पलाइन की रिपोर्ट

  • एंटी वैलेंटाइन वीक में सबसे ज्यादा फोन कॉल्स ब्रेकअप हेल्पलाइन के पास आते हैं।
  • दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, भोपाल और जबलपुर के युवा सबसे अधिक फोन करते हैं।
  • क्लाइंट की उम्र 24 से 32 साल के बीच है
  • फेसबुक, वाट्सऐप और स्काइप पर भी लोग ब्रेकअप कर देते हैं। सोर्स– ब्रेकअप हेल्पलाइन

चलते-चलते

दिल टूटने की दूसरी वजह जानते हैं

  • किसी प्रिय की मौत
  • पैसे-रुपए का नुकसान
  • रिश्ते में धोखा
  • लंबे समय से बीमार होना
  • मंच पर बोलने से डरना
  • अचानक कोई बुरी खबर सुनना

जरूरत की खबर के कुछ और आर्टिकल भी पढ़ेंः

1.धूप में न बैठने से बूढ़े हो रहे हैं आप:4 में से 3 लोगों में विटामिन डी की कमी, कमजोर हो रही हड्डियां

टाटा ग्रुप की ऑनलाइन फॉर्मेसी 1 एमजी लैब्स की एक स्टडी में पता चला कि 4 में से 3 भारतीयों के शरीर में सनशाइन विटामिन यानी विटामिन डी की कमी है। यह स्टडी देश के 27 शहरों के 2.2 लाख लोगों पर की गई थी। महिलाओं और बुजुर्गों के मुकाबले युवा पुरुषों में यह कमी ज्यादा देखी गई। (पढ़िए पूरी खबर)

2. क्या मछली के बाद दूध पीने से सफेद दाग होगा:चंद्रबाबू नायडू को भी विटिलिगो, जानें इससे जुड़े मिथ और सच्चाई

मलयालम एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें विटिलिगो हो गया है। इससे शरीर में मेलनिन की कमी हो जाती है और सफेद दाग पड़ जाते हैं।

मेलनिन वह पिगमेंट है जो शरीर के रंग के लिए जिम्मेदार होता है। इससे पहले ममता को कैंसर हुआ था। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी विटिलिगो से पीड़ित हैं। (पढ़िए पूरी खबर)