पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अलीगढ़. 23 फरवरी को उपरकोट और बाबरी मंडी बवाल में गोली लगने से घायल हुए तारिक ने शुक्रवार देर रात उपचार दौरान दमतोड़ दिया। बताया गया है- 11 मार्च को ब्रेन हेमरेज होने के कारण जब तारिक की हालत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा था। शुक्रवार रात सवा दस बजे उपचार उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़े
सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा के 57 आरोपियों में से 27 पर गैंगस्टर एक्ट, सरकार ने इनके पोस्टर भी लगाए थे
दरअसल, नागरिकता कानून के खिलाफ ऊपरकोट पर चल रहे धरने को हटाने के प्रयास के दौरान 23 फरवरी को बवाल हो गया था। पुलिस ने आरएएफ की मदद से उपद्रवियों को ऊपरकोट से खदेड़ा तो बाबरी मंडी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव व आमने-सामने की फायरिंग में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस दौरान तारिक समेत चार को गोली लगी थी। तारिक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जबकि बाकी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।
तारिक की मौत की खबर मिलते ही परिवार व पड़ोस के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस प्रशासनिक अफसर भी यहां आ गए। मौत की सूचना मिलते ही संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। वहीं, एडीएम सिटी राकेश मालपाणि ने कहा- पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।
बाबरी मंडी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ी
जेएन मेडिकल कॉलेज में घायल तारिक की मौत की खबर मिलते ही बाबरी मंडी में हाईअलर्ट कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी। वहीं, पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ पुलिस व आरआरएफ ने पूरे इलाके में पैदल मार्च निकालकर लोगों को शांति बनाए रखने व घरों से न निकलने की अपील करना शुरू कर दिया।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.