मेरठ (उत्तर प्रदेश)। इनकम टैक्स विभाग की प्रिंसिपल कमिश्नर प्रीता हरित अपने पद से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आगरा सीट से टिकट दिया है। उन्होंने 20 मार्च को ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
- जानकारी के अनुसार प्रीता हरित का जन्म हरियाणा के पलवल में हुआ था। वे 1987 बैच की आईआरएस अफसर रही हैं। वे दिल्ली में भी इनकम टैक्स कमिश्नर रही हैं। उन्होंने 22 साल की उम्र में सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर ली थी।
- प्रीता के फेसबुक पेज पर अपलोड जानकारी के अनुसार, उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 22वीं पोजीशन मिली थी। उनका कुल 11 बार उच्च सरकारी सेवाओं में चयन हुआ। इसमें से 3 बार आईपीएस के लिए चुनी गई थीं। हालांकि उन्होंने आईआरएस चुना।
- फेसबुक पेज पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर और इतने ही लाइक्स हैं। वे वर्तमान में मेरठ में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में बतौर प्रिंसिपल कमिश्नर तैनात थीं। चार दिन पहले ही यूपी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्या ली है।
- बता दें, शुक्रवार रात लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस की 35 उम्मीदवारों की 7वीं सूची में उन्हें आगरा सीट से टिकट दिया गया। साल 2014 के चुनाव में यहां से भाजपा जीती थी।
- प्रीता दलित परिवार से आती हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करती हैं। वे सामाजिक संगठन बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.