पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समलैंगिक संबंधों के चक्कर में एक महिला ने अपनी सहेली के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़े
हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की मौत के मामले में 7 गिरफ्तार; आईबी स्टाफर की हत्या के मामले में भी एक गिरफ्तारी
पूरी घटना का एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी का किराए पर रह रही एक महिला से समलैंगिक संबंध था। जिसकी जानकारी पति को हो गई थी और वह इसका विरोध करता था। होली के दिन दोनों ने हत्या की साजिश रची और फिर उसे दूसरे दिन यानी 11 मार्च को अंजाम भी दे डाला।
हत्या के बाद पति के शव को नाले में फेंका
अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके में होली की रात को एक नाले में एक व्यक्ति का शव मिला था जिसका हाथ-पैर बंधा रस्सियों से बंधा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू की। जांच में मृतक की शिनाख्त भूरी सिंह गोस्वामी के रूप में हुई। पुलिस ने जब पत्नी रूबी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति होली के मौके पर पैसे का तगादा करने के लिए निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंचा। इस जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं दिखी और गहनता से जांच में जुट गई। जब सच सामने आया तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया।
दरअसल मृतक भूरी सिंह की पत्नी रूबी के घर में किराए पर रह रही रजनी से उसे समलैंगिक संबंध थे। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी और टेप बरामद हुआ है।
एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं के समलैंगिक संबंध की जानकारी जब भूरी सिंह को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया. जिसके चलते मृतक की पत्नी और उसकी सहेली ने अपने रास्ते से हटाने के लिए हत्या करने का षड्यंत्र रची। हत्या के लिए होली की रात को चुना गया। होली पर भूरी सिंह को शराब पिलाई गई और फिर उसे मौत के घाट उतार कर उसका शव मृतक के भाई के घर के पास फेंक दिया गया, जिससे कि शक उसके भाई पर हो।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई ने भाभी रूबी और किराएदार हरिओम व उनकी पत्नी रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। समलैंगिगता के चलते पत्नी ने सहेली के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा है।







Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.