पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
प्रयागराज. कोरोनावायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में भी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और मूल्यांकन केंद्र के प्रभारियों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि 16 मार्च से 25 मार्च के बीच होने वाले मूल्यांकन के दौरान कोरोना के खतरों को देखते हुए पर्याप्त सावधानियां बरती जाएं।
ये भी पढ़े
प्रयागराज के केंद्रीय कार्यालयों में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक, 851 बेड मरीजों के लिए रिजर्व
सचिव नीना श्रीवास्तव के निर्देश के मुताबिक, मूल्यांकन कक्ष में 2 परीक्षकों के बैठते समय न्यूनतम 1 मीटर की दूरी हो और केंद्र पर स्वच्छ पेयजल के साथ ही साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था की जाए। निर्देश दिया गया है कि मूल्यांकन केंद्रों पर फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियों और उनके हैंडल की नियमित सफाई कराई जाए।
परीक्षकों और कर्मचारियों के लिए सेनेटाइजर का व्यवस्था करने का निर्देश
साथ ही यह भी कहा गया है कि मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों और कर्मचारियों के लिए साबुन-सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। साथ ही इस दौरान कोरोना से पीड़ित होने के लक्षण दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन पर कॉल कर उपचार की सुविधा सुनिश्चित कराई जाए और ऐसे कर्मचारियों को मूल्यांकन के कार्य से तुरंत हटा दिया जाए।






Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.