पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रयागराज. उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। इस बार भी हाईस्कूल और इंटर में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट 70.07 फीसदी रहा है।
इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीनी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में तनु तोमर को 97.80 फीसदी के साथ पहला स्थान मिला है। ये बागपत के रहने वाले हैं। भाग्यश्री उपाध्याय को 95.20 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। ये गोंडा की रहने वाली हैं। तीसरा स्थान आकांक्षा शुल्का को मिला है। उन्होंने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ये प्रयागराज की हैं।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में गौतम रघुवंशी को पहला स्थान मिला है। यह कानपुर के रहने वाले हैं। बाराबंकी के शिवम को दूसरा स्थान मिला है। बाराबंकी की ही तनुजा विश्वकर्मा को तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट 80.07 फीसदी रहा है। गौतम रघुवंशी को 97.17 प्रतिशत (कानपुर), शिवम को 97 फीसदी (बाराबंकी) अंक मिले हैं।
बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत कुल 58 लाख 06 हजार 922 परीक्षार्थियों में से 6 लाख 52 हजार 881 ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस प्रकार अंतिम रूप से 51,54,041 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। पिछले साल 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल को घोषित हुए थे। इस बार बोर्ड 2 दिन पहले परीक्षाओं के परिणाम जारी कर रहा है।
7 फरवरी से 2 मार्च तक हुईं थी परीक्षाएं
यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी को शुरू हुई थी। हाईस्कूल की परीक्षा 28 फरवरी को समाप्त हुई थी। वहीं, 16 कार्यदिवसों में इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 मार्च को समाप्त हुई थी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रदेश भर में कुल 8 हजार 354 केंद्र बनाए गए थे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 6 हजार 922 छात्र पंजीकृत हुए थे। हाईस्कूल में 31 लाख 95 हजार 603 और इंटरमीडिएट में 26 लाख 11 हजार 319 छात्र पंजीकृत थे। लेकिन, 6 लाख 52 हजार 881 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। प्रदेश भर में कुल 403 नकलची पकड़े गए थे। परीक्षार्थी और स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत कुल 68 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पिछले साल इंटर में 72.43 फीसदी छात्र हुए थे पास
पिछले साल 29 अप्रैल को परिणाम घोषित किए गए थे। पिछले साल 10वीं में 75.16 और 12वीं में 72.43 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए थे। छात्र UP Board 12th Result 2019 और UP Board 10th Result 2019 ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा upresults.nic.in और examresults.net पर भी चेक कर सकते हैं।
12वीं के टॉपर
नाम | नंबर (500 में से) | परसेंट |
तनु तोमर | 489 | 97.8 |
भाग्यश्री उपाध्याय | 476 | 95.2 |
आकांक्षा शुक्ला | 474 | 94.8 |
युवराज | 473 | 94.6 |
दीक्षा | 469 | 93.8 |
श्वेता सिंह | 469 | 93.8 |
अंकिता कुमारी | 467 | 93.4 |
ऋषिराज भार्गव | 467 | 93.4 |
स्वाति सिंह | 466 | 93.2 |
प्रशांत कुमार | 464 | 92.8 |
दृष्टि | 464 | 92.8 |
आकांक्षा सिंह | 464 | 92.8 |
अतिथि कुमार | 463 | 92.6 |
शिवांगी पांडे | 461 | 92.2 |
10वीं के टॉपर
नाम | नंबर (600 में से) | परसेंट |
गौतम रघुवंशी | 583 | 97.17 |
शिवम | 582 | 97 |
तनुजा विश्वकर्मा | 581 | 96.83 |
अपूर्वा वैश्य | 577 | 96.17 |
शुभांगी | 577 | 96.17 |
शिखा सिंह | 572 | 95.33 |
निखिल चौरसिया | 572 | 95.33 |
हर्षित सिंह | 570 | 95 |
ईशा यादव | 570 | 95 |
गोपाल मौर्या | 569 | 94.83 |
अनुराग सिंह | 568 | 94.67 |
श्रद्धा सचान | 568 | 94.67 |
गौरा कुमार | 568 | 94.67 |
प्रियांशु गुप्ता | 567 | 94.5 |
दिव्यानी सिंह | 567 | 94.5 |
जैनब | 567 | 94.5 |
सुनिधि वसुंधरा | 566 | 94.33 |
हर्ष खत्री | 566 | 94.33 |
अक्षय कुमार | 566 | 94.33 |
प्रज्ञा देवी | 566 | 94.33 |
साक्षी जयसवाल | 566 | 94.33 |
पॉजिटिव- आपने अपनी दिनचर्या से संबंधित जो योजनाएं बनाई है, उन्हें किसी से भी शेयर ना करें। तथा चुपचाप शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर ज...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.