पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम योगी बोले- कुशीनगर से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं, सफाई पर ध्यान दें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धार्थनगर में सीएम योगी ने जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। - Dainik Bhaskar
सिद्धार्थनगर में सीएम योगी ने जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को कुशीनगर व सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य योजनाओं का किया शुभारंभ
  • बोले- बेटी हो या बेटा, यह भेद सरकार ने खत्म किया, जन्म से लेकर शादी तक मदद कर रहे

सिद्धार्थनगर/कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर व कुशीनगर में स्वास्थ्य विभाग की जनहितकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कुशीनगर के नवनिर्मित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही काठमांडू, म्यांमार, सिंगापुर व बैंकाक के लिए उड़ान शुरू होगी। जल्द ही मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। सीएम ने दावा किया कि, जिस तरह से पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस रोग का खात्मा किया गया, उसी तरह कोरोनावायरस पूरी तरह नियंत्रण में है। घबराने की जरुरत नहीं है। बचाव ही इसका रास्ता है। सफाई पर ध्यान दें। 

ये भी पढ़े
हाईकोर्ट का योगी सरकार को निर्देश; इलाहाबाद व लखनऊ बेंच में कोरोनावायरस से बचाव के लिए हों समुचित इंतजाम
सीएम ने कहा- भारत की परंपरा मातृत्व शक्ति पूजा की रही है। दुनिया भी इससे सीख ले रही है। हमने सबसे पवित्र गाय को गोमाता माना, गंगा को भी मां का दर्जा दिया। तीन देवियों में सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी जी की पूजा मनीषियों ने शुरू की थी। सीएम ने कहा कि बेटी हो या बेटा यह भेद सरकार ने खत्म किया गया है। बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के लिए एक निश्चित सहयोग राशि दी जा रही है। पंद्रह हजार तक सरकार दे रही है। विवाह में 51 हजार की राशि मुहैया कराई जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड से पांच लाख रुपये तक के इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है।


पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत 25 लाख से अधिक लोगों को सुविधा दिया गया है। हमने किसानों, बेरोजगारों और नौजवानों के लिए बेहतर काम किया है। 54 मार्गो को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मार्गो के साथ जोड़ा गया है। नेपाल के सभी प्रमुख बॉर्डर पर मैत्री द्वार बनाए जा रहे हैं। इंसेफेलाइटिस से कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में मरीज थे। यह आंकड़े 95 फीसद से भी कम हुए हैं। मेडिकल कॉलेज का काम जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया गया है।