पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 दिन बाद सामने आया हादसे का वीडियो, बाइक के खंभे से टकराने के बाद 2 लोगों की हो गई थी मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक बेहद तेज रफ्तार से आते हैं और बिजली के पोल से टकरा जाते हैं
  • बिजली के पोल से टकराने के बाद युवक दूर जाकर गिरते हैं और दोनों की मौत हो जाती है

बस्ती.  साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के नाती समेत दो लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में 8 मार्च को मौत हो गई थी। घटना के 6 दिन बाद इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक बेहद तेज रफ्तार से आते हैं और बिजली के पोल से टकरा जाते हैं। इसके बाद युवक दूर जाकर गिरते हैं।

ये भी पढ़े
लिकर शॉप हादसा मामले में दोषियों को चार साल जेल की सजा, पांच साल पहले दीवार गिरने से 6 लोगों की हो गई थी मौत
शहर के मालवीय रोड पर 8 मार्च की आधी रात को बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


मरने वाले दोनों युवक कोतवाली थानाक्षेत्र के ही रहने वाले थे। मतक वैभव दयाल सक्सेना की पहचान राष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार स्व. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के नाती के तौर पर हुई थी। दूसरा युवक अतुल विश्वकर्मा मुरलीजोत मोहल्ले का रहने वाला था। वह शहर में एक बिल्डिग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था।