पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला गीडा थाना इलाके का है। आरोप है कि, होली के दिन रंग डालने के बहाने चार युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और एक घर में ले गए, जहां मारपीट करते हुए ज्यादती की गई। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए पूर्व प्रधान के पुत्र को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़े
विक्षिप्त युवती को शराब पिलाकर तीन युवकों ने की ज्यादती, आरोपियों का साथ देने पर महिला गिरफ्तार
गीडा थाना इलाके के एक गांव में होली के दिन डीजे बज रहा था। लोग होली खेलने में मशगूल थे। दोपहर करीब तीन बजे गांव की एक 19 वर्षीय युवती घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई, तभी पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र सूर्यभान, सिंटू, केशा और मोनू ने रंग लगाने के बहाने उसे दबोच लिया और उठाकर पास के एक कमरे में खींच ले गए। जहां कमरा बंद कर ज्यादती की गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट गई।
युवती ने आरोपियों की हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। यह देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की मां ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने चारों आरोपियों पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सूर्यभान को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.