पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती को पड़ोस की महिला बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई थी, जहां तीन युवकों ने उससे ज्यादती की। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
ये भी पढ़े
दुष्कर्म पीड़ित के पिता की हत्या के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर समेत 7 लोग दोषी करार, सबूतों के अभाव में 4 बरी
मामला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरदौली का है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। हरदौली की कांशीराम कॉलोनी में पिता के साथ रह रही 22 साल की युवती को पड़ोस की महिला किसी बहाने से अपने आवास में ले गई। महिला के घर तीन युवकों ने युवती को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
युवती को पीटा भी गया। बाद में आरोपी उसे घायल अवस्था में साजिशकर्ता महिला के दरवाजे पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के परिजन ने इस बाबत थाने में तहरीर दी। युवती को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित की भाभी की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.