पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
ललितपुर. जाखलौन नहर के पुल पर सेल्फी लेते वक्त 9 साल की बच्ची का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। उसे बचाने के लिए पिता भी नहर में कूद गया लेकिन वह डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को बचा लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सर्राफा कारोबारी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़े
कर्ज में डूबा था कैफे संचालक, शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या कर लगाई फांसी
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी 40 वर्षीय अंशू उर्फ आदित्य टडैया अपने परिजनों के साथ बुधवार को थाना जाखलौन के ग्राम बंदरगुढा घूमने के लिए जा रहे थे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बंदरगुढा से 2 किमी पहले सिद्धबाबा मंदिर के निकट जाखलौन नहर के पुल पर लोग सेल्फी लेने लगे। तभी अंशू की 9 वर्षीय बेटी अनाया सेल्फी लेते वक्त नहर में जा गिरी। आदित्य पुत्री को नहर में गिरते हुए देखकर उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.