पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादीशुदा प्रेमी के साथ घूम रही थी युवती, मां ने बाल पकड़कर पीटा, तमाशबीनों ने वीडियो बनाया तो मोबाइल तोड़ने का प्रयास किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ सरेराह पकड़ा।
  • बांदा के शहर कोतवाली इलाके का मामला
  • प्रेमी 2 बच्चों का पिता, पहली पत्नी की मौत हो चुकी

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक मां ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को सरेराह पकड़ लिया। मां ने बेटी के बाल पकड़कर उसकी पिटाई की। इस बीच आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।  

ये भी पढ़े
स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत; भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, तोड़फोड़ कर लगाया जाम

यह है पूरा मामला
शहर की रहने वाली एक युवती कृषि विश्वविद्यालय में संविदा कर्मचारी है। युवती को उसकी मां शनिवार को विश्वविद्यालय छोड़कर आई थी। लेकिन, वह बबलू नाम के शख्स के साथ बाजार में घूमते हुए मिल गई। यह देख युवती की मां ने उसे पकड़ लिया और बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो महिला ने मोबाइल छीनकर तोड़ने का प्रयास भी किया।  

दो बच्चों का पिता है प्रेमी
युवती की मां ने कहा- मेरी बेटी को नौकरी का लालच देकर बबलू ने प्रेमजाल में फंसाया है। बबलू दो बच्चों का पिता है। उसकी दो शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी से भी विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में है। कई बार बबलू को समझाया था, लेकिन वह नहीं माना।