पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर. जिले में एक महिला ने बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे युवक की गुरुवार शाम को सरेआम पिटाई कर दी। महिला ने युवक को चार सेकेंड में सात बार चप्पल से मारा। आरोप है कि, युवक महिला की बेटी से राह चलते छेड़खानी करता था। युवती पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। दोस्ती नहीं करने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा था। महिला ने पिटाई के बाद मनचले को पुलिस को हवाले कर दिया।
ये भी पढ़े
पूर्व प्रधान के बेटे और उसके तीन दोस्तों ने गांव की युवती को कमरे में बंद कर ज्यादती की, पीटा भी
महिला ने वीडियो भी बनवाया, अब वायरल
शहर के कल्याणपुर में रहने वाली एक युवती प्राइवेट फर्म में काम करती है। वह नौकरी के सिलसिले में हर दिन रावतपुर आती-जाती है। छपेड़ा इलाके में रहने वाला एक युवक उसे आए दिन राह चलते छेड़ता था। अभद्र टिप्पणी कर उसे परेशान करता था। युवती ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद गुरूवार की शाम युवक दोबारा युवती का पीछा कर रहा था। युवती ने अपनी मां को फोन पर बताया कि वही लड़का आज फिर से पीछा कर रहा है और परेशान कर रहा है। युवती के परिजनों ने युवक को पनकी रोड पर दबोच लिया। इसके बाद महिला ने युवक का कॉलर पकड़कर उसकी चप्पलों से धुनाई कर दी। युवती की मां आरोप है कि वह चार बाइकों से दोस्तों के साथ आया था और बेटी को बस से खींचने का प्रयास किया था। शोहदे की पिटाई देख तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.