पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैनिटाइजर से हाथ धुलने और मास्क लगाने के बाद मिलेगें सिद्धेश्वर बाबा के दर्शन, मंदिर प्रशासन ने लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर पहुंचे भक्तो को मास्क दिए गए और सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए गए - Dainik Bhaskar
मंदिर पहुंचे भक्तो को मास्क दिए गए और सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए गए
  • भक्तों को सैनिटाइजर से हाथ धुलने के बाद मास्क लगाकर ही गर्भगृह में एंट्री मिलेगी, भक्त भी कर रहे सहयोगी
  • मंदिर प्रशासन की तरफ से बाबा के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के पहले सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए गए

कानपुर. कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। भारत में भी कोरोनावायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच कानपुर के पौराणिक और ऐतिहासिक धरती बिठूर में स्थित सिद्धेश्वर बाबा मंदिर के प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जो भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आएगे उनकों मास्क लगाना अनिवार्य है। भक्तों को सैनिटाइजर से हाथ धुलने के बाद मास्क लगाकर ही गर्भगृह में एंट्री मिलेगी। 

ये भी पढ़े
होली पर 61 करोड़ रुपए की शराब गटक गए कानपुर के लोग; पिछले साल से 8 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री
मंदिर प्रशासन की तरफ से बाबा के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के पहले सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए गए। इसके बाद उनकों मास्क बांटे गए। भक्तों ने मास्क लगाकर बाबा का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही भक्तों ने बाबा से इस महामारी से बचने की प्रार्थना की । मंदिर प्रशासन के इस निर्णय की चारों तरफ सराहना हो रही है। 


मंदिर के संरक्षक रामजी त्रिपाठी के मुताबिक कोरोनावायरस से बचने के लिए पहले सैनिटाइजर से हाथ धुलवाते हैं। इसके बाद मंदिर में प्रवेश कराते हैं। ताकि मंदिर की सीढी छूने से किसी को वायरस की संभावना नहीं हो। बिठूर पौराणिक स्थल है यह सुरक्षित रहे और यहां के लोग सुरक्षित रहें। 


भक्त अखिलेश ने बताया कि मंदिर प्रशासन की तरफ से बहुत ही सार्थक और सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कोरोवायरस से बचाव में हम सभी उनके साथ है। इससे जागरूकता फैल रही है। बल्कि पूरे देश में इस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।