पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हो गई बाइक, हादसे में दरोगा की मौत, एक सिपाही घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रणधीर सिंह। -फाइल - Dainik Bhaskar
रणधीर सिंह। -फाइल
  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली इलाके का मामला
  • गस्त से लौट रहा था दरोगा, साथ में बाइक पर बैठा था सिपाही

कन्नौज. छिबरामऊ कोतवाली में तैनात दरोगा रणधीर सिंह रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे क्षेत्रभ्रमण कर वापस कोतवाली लौट रहे थे तभी जामा मस्जिद के पास अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। 
हादसे में दरोगा रणधीर और साथ बैठे सिपाही सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को छिबरामऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दरोगा रणधीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, सिपाही सुनील का इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़े
गांव में बनी कच्ची शराब पीने से युवक की मौत, दोस्त की हालत नाजुक, कारोबारी परिवार फरार
घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद और छिबरामऊ एसडीएम अस्पताल पहुंचे। जहां घायल आरक्षी की जानकारी ली। अपने साथी दरोगा रणधीर की मौत की खबर पाकर तमाम पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।