पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस मुठभेड़ में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, ईंट से कुचलकर दो दोस्तों की कर दी थी हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोहरे हत्याकांड का आरोपी भगवती कश्यप। - Dainik Bhaskar
दोहरे हत्याकांड का आरोपी भगवती कश्यप।
  • कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके में सोमवार रात हुई दो दोस्तों की हत्या
  • जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

कानपुर. चौबेपुर थाने की पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी भगवती कश्यप को  बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भगवती ने शराब पीने के विवाद में बीते सोमवार की रात दो दोस्तों की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़े
शराब पीने के विवाद में दो दोस्तों की हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी का घर जलाने की कोशिश की

यह है पूरा मामला
चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित उदेतपुर गांव में रहने वाले मनोज चौरसिया और पड़ोस के घाघपुर गांव में रहने वाले अजीत यादव दोनों जिगरी दोस्त थे। अजीत के ट्रैक्टर की बेरिंग खराब हो गई थी। सोमवार को मनोज और अजीत बाइक से ट्रैक्टर की बेरिंग ठीक कराने के लिए गए थे। शाम को अजीत लौटते वक्त मनोज को घर छोड़ने जा रहा था लेकिन दोनों उदेतपुर गांव के बाहर किशुनपुर मोड़ पर स्थित ठेके से शराब लेकर पीने लगे। शराब के ठेके पर पहले से मौजूद भगवती गोड़िया का किसी बात पर मनोज और अजीत से झगड़ा हो गया।


भगवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज और अजीत पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी पाकर परिजनों ने दोनों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अजीत और मनोज के मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो हजारों ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। डीआइजी को कई थानों की फोर्स और पीएसी को बुलाना पड़ी। देर रात तक गांव में हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों ने होली नहीं मनाई और न होलिका दहन किया।

धोखे से पुलिस पर किया फायर, जवाब में पैर पर लगी गोली
पुलिस ने आरोपी भगवती कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 505, 506 व 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शिवराजपुर पुलिस ने दबिश देकर भगवती कश्यप को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को लेकर आलाकत्ल बरामदगी के लिए घटनास्थल लेकर गई थी। भगवती पुलिस को एक खंडहर नुमा मकान में ले गया, जहां पर उसने पहले से ही देसी तमंचा छिपाया था। भगवती कश्यप ने खंडहर से आलाकत्ल निकालने की बात कह कर उसने वहां से तमंचा निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक भगवती ने तमंचे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।