पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इटावा. महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर एक महिला की भीड़ ने लात घूंसों व चप्पलों से पिटाई की। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसका संज्ञान लेकर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस महिला से आरोपियों की शिनाख्त करवाने के बाद कठोर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ये भी पढ़े
शादीशुदा प्रेमी के साथ घूम रही थी युवती, मां ने बाल पकड़कर पीटा, तमाशबीनों ने वीडियो बनाया तो मोबाइल तोड़ने का प्रयास किया
ये पूरा मामला रविवार रात 10 बजे का है। जिला अस्पताल में एक मानसिक रुप से कमजोर महिला घूम रही थी। वह घूमते हुए वार्ड में पहुंची तो लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ दिया। उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो महिला भागने लगी। यह देख तमाम लोग जुट गए और महिला को पकड़कर लात घूंसों व चप्पल, जूतों से जमकर पीटा। वहीं, पीड़ित की पहचान सितारा के रूप में हुई है। महिला के पति मोहम्मद रफी ने कहा- उसकी पत्नी भूखी थी, उसने एक मरीज के पास रखे सेब को उठा लिया था। जिस पर लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। हमारा कोई सुनने वाला नहीं है। हम गरीब हैं। लोगों ने घेर घेरकर पीटा है।
एसपी सिटी रामयश सिंह ने कहा- मामले की जांच सीओ को सौंपी दी गई है। वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित महिला से भी शिनाख्त करवाई जाएगी। पीड़ित मानसिक रूप से विक्षिप्त है।






Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.