लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बोल बिगड़ गए। उन्होंने सपना के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही नहीं सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए टिप्पणी कर दी। हालांकि रविवार को खुद सपना ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस ज्वाइन करने से इनकार कर दिया।
'अपने पिता की तरह सपना को अपना लें राहुल'
- भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपना की तुलना यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उन्हें अपना बना लेने की नसीहत दे दी।
- सिंह ने कहा, राहुलजी भी अपनी कुल-परंपरा को आगे बढ़ाएं, यह अच्छी बात है। उनकी माताजी भी इटली में इसी पेशे से थीं और आज फिर सपना को भी उन्होंने अपना बना लिया। मैं तो धन्यवाद दूंगा राहुलजी को कि जैसे आपके (राहुल गांधी) पिताजी (राजीव गांधी) ने सोनियाजी को अपना बना लिया, आप भी आज भारत की राजनीति में सपना को अपना बनाकर के राजनीतिक नई पारी की शुरुआत करें।
- आगे उन्होंने कहा कि इसके लिए आपको साधुवाद लेकिन भारत की जनता कभी भी नर्तकी को देश चलाने की इजाजत नहीं देती। इसलिए नर्तकी के आने से भारतीय राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
- भाजपा विधायक ने मोदी को चरित्रवान बताते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि अब राहुलजी नेताओं पर भरोसा हटा करके नर्तकी पर भरोसा करना चालू कर दिए। अच्छा तो सबसे अच्छा ये हो गया है अब सास और बहू दोनों एक ही कल्चर और एक ही पेशे से रहेंगी। कांग्रेस की जो कमान है एक स्वरूप, एक रूप और एक नक्शे से संचालित होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.