पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कौशल सतरंग कार्यक्रम का सीएम योगी ने किया शुभारम्भ, कहा- पिछली सरकारों की उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकभवन में आयोजित कौशल सतरंग कार्यक्रम में बाेलते सीएम योगी - Dainik Bhaskar
लोकभवन में आयोजित कौशल सतरंग कार्यक्रम में बाेलते सीएम योगी
  • राज्य सरकार का उद्देश्य इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त वातावरण सृजित करना है
  • योगी ने कहा- कौशल सतरंग कार्यक्रम युवाओं के लिए अच्छा प्रयास, चुनौती को जो अवसर में बदलता है वही व्यक्ति जीवन में सफल होता है

लखनऊ. गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने लोक भवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनमें उद्दमिता विकसित करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में अवसर मिलता है लेकिन चुनौती को जो अवसर में बदलता है वही जीवन में सफल होता है।

ये भी पढ़े
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का तंज- कोरोनावायरस से भी खतरनाक है यूपी की भाजपा सरकार
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण का उपयुक्त वातावरण सृजित करने के साथ रोजगार के बेहतर और अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराना है। सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। कौशल सतरंग उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक अभिनव शुरुआत है।
योगी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए यह एक अवसर देने का प्रयास है। प्रदेश के युवाओं को बधाई देता हूं। उत्तर प्रदेश में हर जिले में हुनर मौजूद है। पहले सभी अपने हुनर और युवाओं की प्रतिभा के साथ काम करते थे। पिछली सरकारों की उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश पिछड़ता गया। 
सीएम ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने जब विजन डॉक्यूमेंट में यह कहा था कि परंपरागत उत्पादों को बढ़ाए जाने पर बल दिया गया। इसके तहत ही वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की योजना शुरू की गई थी और हर जगह इसक सराहना की गई।