पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस बीच कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक वीडियो जारी कर लोगों को इससे सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों के सहयोग से ही इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।
ये भी पढ़े
रोज हल्दी-नींबू का सेवन करने से बच सकते हैं कोरोनावायरस से, एक्सपर्ट से जानें वायरल हो रहे इस दावे का सच
प्रियंका गांधी ने टि्वट किया, ''आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियां करके हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें।''
उप्र में अभी तक 11 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई भी नहीं होगी। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, वे जारी रहेंगी। सीएम योगी ने कहा-यूपी में अब तक कुल 11 पॉजिटव केस पाए गए हैं। जिनमें 10 का उपचार दिल्ली में व एक का केजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा है।
इनमें आगरा के सात, गाजियाबाद के दो और नोएडा व लखनऊ में एक-एक केस हैं। यह बीमारी पैनिक न हो, इसके लिए एपेडमिक एक्ट के तहत इसे फारवर्ड किया है। लेकिन महामारी घोषित नहीं किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर एक माह पहले यूपी में अलर्ट जारी किया गया था। आवश्यक सतर्कता के लिए एडवाइजरी जारी हो चुकी थी। 4100 चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी गई है। हर जिले में आइसोलेशन वार्ड बने हैं। जिले स्तर पर 820 बेड आरिक्षित हैं। 24 सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज में 448 बेड आइसोलेशन वार्ड के रूप में रिजर्व हैं।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.