पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक महिला अपने तीन बच्चों और दिव्यांग देवर के साथ नदी में कूद गई। इसमें दो बच्चियों और देवर की मौत हो गई। गोताखोरों ने उनके शव नदी से निकाल लिए हैं। एक बच्ची की तलाश की जा रही है। वहीं, महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया है। घटना शुक्रवार सुबह गुरुबख्शगंज इलाके की है।
ये भी पढ़े
होली खेलने के बाद नहाते समय 3 दोस्त गंगा में डूबे, दो दिनों से शवों की तलाश में जुटी है गोताखोरों की टीम
पुरवा गांव की रहने वाली रामकली नाम की महिला शुक्रवार सुबह अपनी तीन बेटियों हिमांशी, देसीनी, रोशनी और दिव्यांग देवर के साथ पास के अघौरा गांव पहुंची। यहां से गुजरने वाली सई नदी में रामकली अन्य चारों के साथ कूद गई। इस बीच गांव के लोगों की नजर उस पर पड़ी। इनको डूबता देख उन्होंने महिला को तो बचा लिया। लेकिन अन्य नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देवर और 2 बच्चियों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया है।
महिला ने बताया कि उसके पति चरित्र पर शक करते हैं। पति की पिटाई से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति की तलाश भी की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.