पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहराइच में सिर कटा मिला महिला का शव; जांच में जुटी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर जांच करते एसपी व अन्य अधिकारी। - Dainik Bhaskar
घटनास्थल पर जांच करते एसपी व अन्य अधिकारी।
  • नेपाल सीमा पर अड़गोड़वा गांव का मामला
  • पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए बनाई दो टीमें

बहराइच.  नेपाल सीमा पर स्थित एक गांव में सोमवार को एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया। वारदात के खुलासे व मृतका की शिनाख्त के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।  

ये भी पढ़े
शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और बेटे की हत्या कर पति ने फांसी लगाई, 7 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- कर्ज से परेशान था
 मामला रुपईडीहा थाना इलाके में चकिया जंगल से सटे अड़गोड़वा गांव का है। सोमवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने अरहर के खेत में महिला का सिरकटा शव देखकर शोर मचाया। जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 


सूचना पर एसपी विपिन कुमार मिश्रा, एएसपी रवींद्र सिंह, सीओ नानपारा अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला कहां की रहने वाली थी? और किसने इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया? ये सवाल पुलिस के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर फिंगर एक्सपर्ट टीम व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया। 


पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि, मृतका ने बुर्का व हरे रंग का सलवार पहन रखा था। महिला का सिर गायब है। मृतका की पहचान के लिए एक टीम बनाई गई है। घटना का राजफाश करने को लेकर पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।