पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांव में बनी कच्ची शराब पीने से युवक की मौत, दोस्त की हालत नाजुक, कारोबारी परिवार फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में भर्ती युवक। - Dainik Bhaskar
अस्पताल में भर्ती युवक।
  • सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के पट्टी गांव का मामला
  • रविवार शाम चार दोस्तों ने शराब पी थी, हालत बिगड़ने पर सभी को पहुंचाया गया अस्पताल

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में अवैध शराब पीने से रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। वहीं, गांव में शराब बनाने वाला परिवार फरार हो गया है। पुलिस ने दावा किया है कि, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़े
एंबुलेंस में कपड़ों को चढ़ाई जा रही थी ग्लूकोज; पुलिस ने तलाशी ली तो मिली 26 पेटी शराब
ये मामला संदना थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी का है। गांव निवासी रामदीन ने रविवार शाम अपने 3 मित्रों के साथ गांव में बन रही कच्ची शराब को लिया और गांव के बाहर बैठकर सभी ने इसका सेवन किया। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद जब सभी की हालत बिगड़ी तो उन्हें परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 


इसी दौरान सीएचसी में भर्ती रामदीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। कच्ची शराब से मौत की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि यह सभी गांव में बनने वाली कच्ची शराब का प्रतिदिन सेवन करते थे और आज इनकी हालत बिगड़ने एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि बाकी सभी की हालत सामान्य है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। जल्द ही शराब बनाने से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।