पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बलिया. उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार को कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक करार दिया है। यह बात क उन्होंने बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा पर ''लाशों पर राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने 2002 में गुजरात में लाशों पर राजनीति की शुरुआत की और उत्तर प्रदेश में भी यही किया है।
ये भी पढ़े
हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और वाइफ रीटा विल्सन कोरोनावायरस की चपेट में, पोस्ट से दी फैंस को बुरी खबर
सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान यहां संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर तीखे हमला किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए भाजपा की सरकार कोरोनावायरस से भी अधिक खतरनाक है। कोरोनावायरस से देश में अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बड़ी संख्या में किसान और आम लोगों की मौत हो चुकी है।
चौधरी ने दावा किया कि महोबा जिले में अब तक हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर ''लाशों पर राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम इन्होंने गुजरात में किया था वही काम दिल्ली में भी पिछले दिनों यही दिखाई दिया।



Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.