- जया बच्चन भी सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल
- प्रो रागोपाल यादव ने जारी की सूची
लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने चुनाव में प्रचार के लिए आखिरकार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बतौर स्टार प्रचारक शामिल कर लिया और फिर नई सूची जारी की। रविवार सुबह जारी की गई 40 प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं था लेकिन आलोचना के बाद शाम को नई लिस्ट जारी की गई जिसमें मुलायम का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है।
ये भी पढ़ें
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें चालीस लोगों का नाम शामिल था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, अभिनेत्री जया बच्चन प्रचारकों की इस सूची में शामिल हैं। रोचक बात यह है कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। वह मैनपुरी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने यह सूची जारी की है। इसमें सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान, अहमद हसन और रामगोविंद चौधरी का नाम भी शामिल है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2014 में अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने यहां से चुनाव लड़ा था। उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान रामपुर सीट से चुनावी मैदान में होंगे।


