पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच लखनऊ में होने वाला एक दिवसीय मैच रद्द, यूपीसीए ने दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरपोर्ट से बाहर निकलते भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
  • अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में 15 मार्च को होगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच
  • यूपी सरकार ने इस मैच में दर्शकों की इंट्री पर बैन लगाया था, बीसीसीआई ने भी कहा- दर्शकों के पैसे वापस होंगे

लखनऊ. कोरोनावायरस के डर के साए में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम (इकाना) में होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशक राजीव शुक्ला ने दी है। उन्होंने बताया है कि लखनऊ और कोलकाता में होने वाले दोनों एक दिवसीय मैच रद्द कर दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार दोपहर में दोनों टीमें यहां पहुंच गईं थीं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय कुछ खिलाड़ी चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखायी दिए थे। 

ये भी पढ़े
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज डेढ़ बजे होना था मुकाबला, टाॅस से ठीक पहले हुई बारिश शुरू
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक राजीव शुक्ला ने टि्वट कर लखनऊ का मैच रद्द होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि साउथ अफ्रीका के साथ लखनऊ में होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरी श्रृंखला भी रद्द करने का फैसला किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी लखनऊ पहुंचे थे। अमौसी एयरपोर्ट से जैसे ही खिलाड़ी बाहर निकले तो कुछ के चेहरे पर मास्‍क दिखाई दिया। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में होना था, लेकिन बारिश के कारण बिना टॉस हुए ही यह मैच रद्द कर दिया गया था। 15 मार्च को लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा एक दिवसीय मैच होना था। डब्लूएचओ की एडवाइजरी जारी होने के बाद यूपी सरकार ने भी दर्शकों पर बैन लगा दिया था। गुरुवार को केंद्रीय खेल मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को यह मैच खाली स्टेडियम में कराने का निर्देश दिया था। इस निर्णय के बाद अब सभी टिकटों के पैसे वापस करने का फैसला लिया गया था।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी
एयरपोर्ट से बाहर निकलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी