पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उन्नाव में रोडवेज बस की टक्कर के बाद सवारियों से भरा टैम्पो पलटा; 4 की मौत, 8 जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - Dainik Bhaskar
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस
  • हादसा कोतवाली क्षेत्र में जाजमऊ के पास हुआ, टेंपो चालक मौके से भाग गया
  • ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, बस की टक्कर से डिवाइडर से टकराकर टैम्पो पलटा

उन्नाव. उन्नाव. जिले के गंगा घाट इलाके में शुक्रवार को बस और टेंपो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र में जाजमऊ के पास हुआ।


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर उन्नाव की ओर से सवारियां भरकर एक टेंपो कानपुर की ओर जा रहा था। उसके पीछे रोडवेज की बस चल रही थी। बिझलामऊ मोड़ के पास जैसे ही टेंपो पहुंचा बस चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में अब्दुल हुसैन, मुन्ना, शब्दीर, अखलाक और एक महिला ननकी की मौत हो गई।