पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद बाइक सवार तीन को कुचला; मौके पर मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। - Dainik Bhaskar
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन।
  • बहराइच के कैसरगंज थाना इलाके का मामला है
  • आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया

बहराइच. शनिवार को जिले के कैसरगंज बाजार में एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीनों बाजार से खरीददारी कर वापस लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी है। 

ये भी पढ़े
सीएए को लेकर हुई हिंसा में घायल तारिक की 20 दिन बाद मौत, संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में फोर्स तैनात
कैसरगंज थाना में स्थित रमवापुर के रहने वाले विनोद पाल (28) पुत्र मुंशीलाल, भाईलाल (29) पुत्र लहरी प्रसाद और सप्सा दिकोलिया निवासी रिंकू पाल (30) पुत्र ननकू पाल बाजार आए हुए थे कैसरगंज बाजार में सभी सामान की खरीददारी कर वापस लौट रहे थे।  तीनों कैसरगंज थाना क्षेत्र के परमहंस डिग्री कालेज के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पेट्रोलिंग टीम को भी अर्लट कर दिया गया है।