पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बहराइच. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को बहराइच में एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप के बच्चों से रूबरू हुई। उन्होंंने इस दौरान बेटियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। मैटरनिटी विंग का निरीक्षण कर कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। निरीक्षण भवन में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल को भी देखा। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यों से भी मुलाकात की।
ये भी पढ़े
दीक्षांत समारोह में गर्वनर आनंदीबेन पटेल ने कहा- भारत ने युद्ध नहीं बुद्ध दिया, शिक्षकों व युवाओं की सहभागिता से बनेगा श्रेष्ठ भारत
राज्यपाल का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच 40 किमी का सफर तय कर सुबह सवा दस बजे एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप पहुंचा। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। उनकी शिक्षा-दीक्षा का हाल जाना। इस बीच राज्यपाल से मुलाकात कर बच्चे प्रसन्न दिखे।
राज्यपाल ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि उनके साथ ग्रुप की फोटो खिंचवाई। बच्चों को उपहार भी भेंट किया। बदले में बच्चों ने उनकी तस्वीर भेंट की। 10.50 बजे वे मैटरनिटी विंग पहुंची। दवाओं व ओपीडी पंजीयन का ब्योरा जांचा। यहां लगभग 20 मिनट रहने के बाद वे लोक निर्माण विभाग के लिए रवाना हो गई।
मैटरनिटी विंग में बने आयुष्मान कक्ष में वे पांच मिनट रहीं। डीएचइआइओ रवींद्र त्यागी व डॉ. अमित कुमार से प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के बारे में फीडबैक लिया। जिले में आयुष्मान लाभार्थियों के सापेक्ष बने गोल्डेन कार्ड, विंग में भर्ती आयुष्मान मरीजों का स्थिति पर चर्चा की। पंजीकरण काउंटर पर पहुंची तो ओपीडी पर्चा के बारे में कर्मचारी दिनेश कुमार से जानकारी ली।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.